फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Honor Killing in ballia Brothers killed sister and poured acid on her face for love affair

बहन से इतनी नफरत: फोन पर बात करने पर भाइयों की हत्या, पहचान छिपाने से लिए तेजाब से जला दिया था चेहरा

Sun, 07 Jul 2024 02:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 07 Jul 2024 02:09 PM IST
सार

बलिया में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां फोन पर बात करने पर नाराज भाइयों ने अपनी बहन की हत्या कर दी। इतना ही नहीं पहचान छिपाने के लिए तेजाब से उसका चेहरा भी जला दिया।  

विज्ञापन
Honor Killing in ballia Brothers killed sister and poured acid on her face for love affair
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बलिया जिले के बालखंडी बाबा मंदिर पुलिया के पास 19 जून को मिला किशोरी का शव हत्या करके फेंका गया था। आरोप है कि किशोरी किसी युवक से बात करती थी। इससे नाराज तीनों भाइयों ने साड़ी से बांधकर उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


साथ ही पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को बैटरी के तेजाब से जला दिया था। पुलिस ने आरोपी दो भाइयों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त टेंपो भी बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन


19 जून को बालखंडी बाबा मंदिर पुलिया के पास से किशोरी का शव मिला था। उसका चेहरा जलाया गया था। इस कारण शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शिनाख्त के लिए उसका फोटो डिजिटल वॉलियंटर व्हाट्सअप ग्रुप पर डाला था। किशोरी की शिनाख्त कुमारी लीलावती (17) पुत्री पतरू राजभर निवासी पिंडहरा थाना बांसडीह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जांच से पता चला कि लीलावती किसी युवक से मोबाइल फोन पर वात करती थी। इसकी जानकारी उसके भाई विकाऊ राजभर, जोगिंदर राजभर और रविंदर राजभर को हो गई थी। भाइयों ने लीलावती को युवक से वात करने से मना किया था। वह युवक से मोबाइल फोन पर बात करती रही। इससे नाराज तीनों भाइयों ने उसकी साड़ी से बांध कर हत्या कर दी। शव को साड़ी में बांधकर टेंपो से बांसडीह रोड के बालखंडी बाबा मंदिर पुलिया के पास गए और वहीं शव फेंक दिया। 

शव की शिनाख्त होने के बाद ग्राम चौकीदार की सूचना पर बांसडीह थाना पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने मामले में विकाऊ राजभर और जोगिंदर राजभर निवासी पिंडहरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से प्लास्टिक की तेजाब की बोतल व घटना में प्रयुक्त टेंपो बरामद किया है। पुलिस आरोपी रविंदर राजभर की तलाश कर रही है।

क्या बोली पुलिस
किशोरी की पहचान होने के बाद मामले की छानवीन की गई। पूछताछ से पता चला कि भाइयों ने ही हत्या की थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। -प्रभात कुमार, सीओ बांसडीह 
 

दूसरे थाना क्षेत्र में फेंका था शव

पुलिस के मुताबिक अपना गुनाह छुपाने के लिए भाइयों ने किशोरी का शव बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में फेंका था। वे मूलरूप से बांसडीह थाना क्षेत्र की रहने वाले हैं, लेकिन पुलिस के चंगुल से नहीं बच सके।

पुराने कानून के तहत केस दर्ज हुआ 
किशोरी का शव 19 जून को बरामद हुआ था। इसलिए पुलिस ने पुराने कानून के तहत केस दर्ज किया है। नए कानून के तहत केस नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed