{"_id":"67e543631fa7c55e4f0c6c27","slug":"homes-of-five-families-burnt-to-ashes-accident-happened-due-to-fire-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News : पांच परिवारों का आशियाना जलकर खाक, आग लगने से हुआ हादसा, दो बकरियां मरी, एक महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News : पांच परिवारों का आशियाना जलकर खाक, आग लगने से हुआ हादसा, दो बकरियां मरी, एक महिला झुलसी
Thu, 27 Mar 2025 05:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 27 Mar 2025 05:54 PM IST
सार
झोपड़ी में अचानक लगी आग से दहशत फैल गई। जब तक लोग समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस के पांच घर पूरी तरह से खाक हो गए। घटना में एक महिला झुलस गई और दो बकरियां जल गई।
विज्ञापन
आग लगने में झुलसी महिला
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
क्षेत्र के मनियर दियरा टुकड़ा नंबर दो निवासी वीरबहादुर राजभर के घर में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच परिवारों का आशियाना जलकर खाक हो गया। इस दौरान पछुआ हवा ने आग में घी डालने का काम किया। आग में दो बकरियां झुलस कर मर गई।
विज्ञापन
वहीं आग बुझाने के प्रयास में एक महिला भी झुलस गई। जिसका उपचार चल रहा है। उधर, स्थानीय लोगों ने पंपिंग सेट चालू करके किसी तरह से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार वीर बहादुर राजभर के घर से अचानक आग की लपटें दिखाई देने लगी।
विज्ञापन
लोग कुछ समझ पाए तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते-देखते धनजी राजभर, मुन्ना राजभर, वीर बहादुर राजभर, जितेंद्र राजभर पुत्र गण रामनाथ राजभर एवं चंदन राजभर पुत्र धन जी राजभर की रिहायशी झोपड़ी को अपने जद में ले लिया, जिससे झोपडि़यों में रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
इस घटना में मुन्ना राजभर की दो बकरी भी जल कर मर गई। वहीं, वीर बहादुर की पत्नी कोशिला देवी 35 वर्ष आग बुझाते समय झुलस गई। जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर हुआ। प्रधान जवाहर राजभर ने घायल महिला का इलाज कराया।
सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देर से मौके पर पहुंची। वहीं, घटना की सूचना पाकर लेखपाल नवीन श्रीवास्तव मौके कि जांच पड़ताल की। सपा नेता ललन राजभर व मोहन राजभर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की तथा पीड़ितों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन