फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Home Minister Amit Shah will come to Lala Tola today

आज लाला टोला में आएंगे गृहमंत्री अमित शाह

Mon, 10 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah will come to Lala Tola today
जयप्रकाश नगर स्थित जेपी ट्रस्ट परिसर में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर एसपी राजकरन नय? - फोटो : BALLIA
बैरिया/जयप्रकाश नगर। गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को देखते हुए एडीजी, डीआईजी आजमगढ़ व एसपी बलिया कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। बिहार के डीआईजी जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से गृहमंत्री व आने वाले वीआईपी की सुरक्षा पर चर्चा की। निर्णय लिया कि दोनों प्रांतों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम को सुरक्षित वह सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
विज्ञापन

एडीजी रामकुमार ने बताया कि कार्यक्रम बिहार में है लेकिन उसके कुछ ही कदम पर उत्तर प्रदेश का इलाका है। जिसके कारण हम लोगों की भी जिम्मेवारी बढ़ गई है। एडीजी ने बताया कि कार्यक्रम में नौ क्षेत्राधिकारी, 16 एसएचओ/एसओ, 30 इंस्पेक्टर व एक हजार पुलिस के जवान उत्तर प्रदेश की ओर से तैनात किए जाएंगे। वहीं रास्ते व सभा स्थल पर चप्पे-चप्पे पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान भी तैनात किए जाएंगे। बिहार के डीआईजी के अलावा मौके पर सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा व एसपी संतोष कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के साथ उत्तर प्रदेश सरकार का अच्छा समन्वय है। दोनों प्रदेश की प्रशासन मिलकर इस कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि लाला टोला में दोपहर सवा 12 बजे गृहमंत्री का आगमन होगा। यहां करीब दो घंटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed