फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Home guard dies in collision between bike and bicycle

Ballia News: बाइक और साइकिल की टक्कर में होमगार्ड की मौत

Mon, 02 Sep 2024 05:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Home guard dies in collision between bike and bicycle
बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के बलिया-बांसडीह मार्ग स्थित आमघाट गांव के सामने शनिवार की रात ड्यूटी पर जा रहे एक होमगार्ड की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मनियारी जसाव गांव निवासी मदन पटेल (55) प्रतिदिन की तरह साइकिल से ड्यूटी करने के लिए बांसडीह रोड थाने पर जा रहे थे। आमघाट गांव के पास पहुंचे पीछे से एक बाइक सवार ने होमगार्ड की साइकिल में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहंुचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में होमगार्ड की मौत हो गई।
विज्ञापन

दो बाइकों के आमने सामने टक्कर में चार घायल : इंदरपुर। नगरा घोसी मार्ग पर किडिहरापुर के समीप दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। एक को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के विधुआं नरायणपुर निवासी ओमप्रकाश नारायण सिंह (70) किसी कार्य से बाइक से किडिहरापुर जा रहे थे। उधर से बाइक से किशन यादव (15), प्रिंस यादव (10), विजयशंकर (35) निवासी सिकंदरापुर थाना भीमपुरा किडिहरापुर से घर आ रहे थे। दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। चारों घायल हो गए। नगरा से ओमप्रकाश नारायण को बलिया रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed