फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Holika Dahan at 1627 places, sensitive areas will be monitored by drones

Ballia News: 1627 स्थानों पर होलिका दहन, संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन से होगी निगरानी

Thu, 13 Mar 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan at 1627 places, sensitive areas will be monitored by drones
बलिया। जनपद के 1627 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें 130 स्थान संवेदनशील हैं। इन पर पुलिस की खास नजर रहेगी। संवेदनशील क्ष्ज्ञेत्रों की निगरानी ड्रोन कैमरे से होगी। रसड़ा थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 150 स्थानों पर होलिकाएं जलेंगी। होलिका दहन के लिए नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की टोली तैयारी में जुट गई है। वहीं त्योहार में खलल न पड़े इसके लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

त्योहार मे कोई खलल न डाले इसके लिए सुरक्षा को लेकर जिले को छह जोन व 22 सेक्टर में बांटा गया है। सभी जगह पुलिस के जवान तैनात रहेगे। अगलगी व अन्य किसी भी अप्रिय घटना रोकने के लिए अग्नि सचेतकों भी मुस्तैद रहेगे। लोगों को संकरी गलियों, सड़कों व बिजली के तारों के नीचे, पेट्रोल पंप, पौधे के पास होलिका दहन या अन्य ज्वलनशील समान होने पर दूसरी जगह खुले स्थान पर होलिका दहन के लिए जागरूक करेंगे। रमजान त्योहारों को देखते हुए अराजकतत्वों पर विशेष नजर रहेंगी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कृपाशंकर तिवारी ने बताया कि होलिका दहन व होली पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृण बनाए रखने की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। सभी थानों में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर त्योहार को शांति तरीके से मनाने की अपील की गई है। हल्का बीट, चौकीदार अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहेगे। थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी चक्रमण करते रहेंगे। होलीका दहन को लेकर फायर ब्रिगेड भी अलर्ट मोड़ में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed