फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Holding the baby girl close to his heart, Kamlesh engaged in the fight for bread

Ballia News: दुधमुंही को सीने से लगा कर रहा दो जून की रोटी का जुगाड़

Thu, 20 Apr 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Holding the baby girl close to his heart, Kamlesh engaged in the fight for bread
अपनी बच्ची को कलेजे से लगा कर दो जून की रोटी की जुगाड़ में जुटा कमलेश सोशल मीडिया के कारण चर्चा का केंद्र बन गया है। करीब छह माह पूर्व एक हादसे में पत्नी की मौत के बाद से कमलेश दुधमुंही बच्ची को सीने से बांध कर ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार के भरण पोषण में जुटा है। इस दौरान कमलेश अपनी दिव्यांग मां की देखभाल भी पूरी तन्मयता से करता है। यह उसकी दिनचर्या में शामिल है।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के चिरंजी छपरा गांव निवासी कमलेश वर्मा उर्फ लकड़ी उम्र लगभग 40 साल पुत्र स्वर्गीय सुरेश वर्मा के बारे में ग्रामीण बताते हैं कि करीब छह माह पहले पत्नी की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई थी। पत्नी के साथ छोड़ने के बाद भी कमलेश ने हिम्मत नहीं हारी और करीब सवा साल की दुधमुंही बच्ची के पालन-पोषण के साथ ही घर के खर्च का जिम्मा अपने सिर पर उठा लिया। हालांकि भूमिहीन होने के कारण कमलेश के सामने विकल्प भी सीमित थे। लेकिन बुलंद हौसलों से उसने किराया पर ई-रिक्शा लेकर चलाने का निर्णय किया और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि कमलेश की तीन शादियां हुई थी। पहली शादी सहतवार थाना क्षेत्र में हुई थी, जिससे एक लड़का व एक लड़की है। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद के कारण पत्नी बच्चे सहित दिल्ली में रह रही है। दूसरी शादी सावन छपरा में हुई थी। यह विवाह भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला और मतांतर होने के कारण संबंध विच्छेद हो गया। तीसरी शादी रेवती से हुई थी, जो पत्नी मंदबुद्धि थी। उसने करीब सवा साल पहले एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद कुछ समय तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन होनी ने यहां भी कमलेश का साथ नहीं छोड़ा और करीब आठ महीने पहले छपरा से इलाज कर लौटने वक्त गौतम स्थान स्टेशन के पास तीसरी पत्नी की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। तब से कमलेश ने भाड़े का एक ई रिक्शा लेकर बच्ची को पेट पर बांधकर चला रहा है, जो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed