फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   hirje Akidat presented by mourning the chains

जंजीरों का मातम कर पेश की खिराजे अकीदत

Sun, 03 Oct 2021 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
hirje Akidat presented by mourning the chains
हजरत मोहम्मद साहब के छोटे नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में चेहल्लुम पर शिया समाज की ओर से रविवार दोपहर बाद नगर के स्व. मुनीर हसन जैदी के प्राचीन इमामबाड़े से ताजिया, दुलदुल और अलम का जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल अंजुमने हाशिमियां के नौहाख्वा अली जैदी और अंजुमन सदस्यों ने नौहाख्वानी कर जंजीरों का मातम किया। जुलूस में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया गया। ताजिए को कर्बला पहुंचकर ठंडा किया गया।
विज्ञापन

इमामबाड़े में हुई मजलिस में पटना से आए मौलाना हैदर मेंहदी ने कहा कि इमाम हुसैन ने अमन और इंसानियत के पैगाम को मोमीन तक पहुंचाया। अलविदाई तकरीर अली अब्बास रसड़वी ने की। चेहल्लुम का जुलूस कर्बला पहुंचने पर ताजिया, ताबूत आदि को दफन किया गया। जुलूस में अंजुमने हाशिमियां के सदर सैयद शहनशाह जैदी, आसिफ जैदी, डा. सलीस जैदी, मोहसिन रजा, अजीत मिश्रा, राहुल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed