फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hinyuva district in-charge victim of poison

हिंयुवा के जिला प्रभारी जहरखुरानी के शिकार

Wed, 13 Jul 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hinyuva district in-charge victim of poison
बैरिया। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी एवं तालिबपुर निवासी पंकज सिंह को लखनऊ से रोडवेज बस से बलिया लौटते समय जहरखुरानों ने लूट लिया। सोने की चेन, मोबाइल फोन व बैग लेकर चंपत हो गए। उन्हें अर्द्ध बेहोशी की हालत में बलिया के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पंकज के छोटे भाई पीयूष सिंह ने बताया कि लखनऊ से चली रोडवेज की बस 10 जुलाई की देर शाम फैजाबाद के एक लाइन होटल पर बस रुकी। वहां चाय-पानी के बाद यात्री फिर बस में चढ़ने लगे। पंकज सिंह जब बस में चढ़ रहे थे किसी ने उनके चेहरे पर कोई चीज छिड़क दी। अपनी सीट पर पहुंच कर वे मूर्छित हो गए। 11 जुलाई को रोडवेज बस डिपो पर भटकते रहे। उनके पुत्र रोहित ढूंढते हुए रोडवेज बस डिपो पहुंचा तो पिता को बेहोशी की हालत में देखकर परिजनों को बुलाया। पंकज का आरोप है कि जहरखुरान बलिया तक कार से आए थे और उभनका मकसद पंजक का अपहरण करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed