फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hindus are not wearing bangles: Ketki

हिंदुओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं : केतकी

Wed, 04 Dec 2024 11:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:14 AM IST
विज्ञापन
Hindus are not wearing bangles: Ketki
बलिया। भाजपा विधायक केतकी सिंह ने संभल कांड और बांग्लादेश को लेकर बयान दिया है। विधायक ने कहा है कि किसी को भ्रम है कि हमको ईंट और पत्थर से डरा देंगे तो आ जाएं, दो-दो हाथ हो जाए। देख ही लेते हैं, किसमें कितना दम है। विधायक ने कहा कि हिंदुओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। हम भाईचारे की बात करते हैं, लेकिन खुद चारा बनने की बात नहीं करते हैं। हम चारा नहीं हैं कि कोई आकर खाकर निगल जाएगा।
विज्ञापन


बलिया जिले की बांसडीह क्षेत्र की विधायक सिंह ने भाजपा के जिला कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कहा कि मुझे यह नहीं पता कि मुसलमानों के साथ क्या होगा और क्या नहीं होगा। वो जमाना लद गया, जब हिंदुओं पर अत्याचार होता था और सरकार सोई रहती थी। आज की सरकार ऐसी है कि घुसकर मारेगी और कहां कहां मारेगी ये पता भी नहीं चलेगा।
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के मसले पर विपक्षी दलों की चुप्पी पर कटाक्ष किया। कहा ये शांति दूतों के साथ हैं न। इनकी दिक्कत यह है कि ये शांति दूतों को अपनी गोद में रखकर खिलाते हैं। एक मुसलमान के साथ कुछ हो जाए तो ये अपनी छाती पीटने लगते हैं। विश्व स्तर पर ऐसा पेश करते हैं कि मुसलमानों के साथ अत्याचार हो रहा है, लेकिन यहीं हिंदुओं के साथ कश्मीर और बांग्लादेश से लेकर कर्नाटक व केरल में होता है तो इनके अंदर बोलने का साहस नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सिंह ने कहा कि अब क्यों पेट में दर्द हो रहा है। जब हिंदुओं के मंदिर तोड़े जा रहे थे और जब वहां मस्जिदें बनाई जा रही थीं, इतने दिनों तक हिंदुओं के सीने पर खड़ी होकर मस्जिदें पांच टाइम लाउडस्पीकर से हमारा दर्द बयां करती हैं। कोर्ट के आदेश से हम वहां गए। हिंदुओं ने कोई गलत कार्य नहीं किया। हम कोर्ट में गए। कोर्ट से आदेश लेकर आए हैं। उन्होंने सपा के रुख को लेकर कहा कि सपा के लोग मुसलमान के खिलाफ कैसे बोल सकते हैं, बोलेंगे तो वोट खिसक जाएगा। सारी वोट की राजनीति है। देश और प्रदेश जाए भाड़ में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed