फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hiking be fired against corruption

पदयात्रा निकाल किया भ्रष्टाचार का विरोध

Mon, 10 Aug 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Mon, 10 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hiking be fired against corruption
भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के नेतृत्व में भ्रष्टाचार सहित अन्य मामलों को लेकर क्रांति दिवस पर रसड़ा के श्रीनाथ मठ से निकाली गई दो दिवसीय पद यात्रा दूसरे दिन सोमवार को अपराह्न तीन बजे जिला मुख्यालय पहुंची। यहां भृगु मंदिर में मत्था टेक पूर्व विधायक ने भृगु नगरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूंकने का ऐलान किया।
विज्ञापन


राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपने के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि संवैधानिक मर्यादाओं को ताख पर रखकर नित्य, अनैतिक, अमर्यादित और गैर संवैधानिक कार्य किया जा रहा है। सत्ता की धूरी में बैठे कुछ खास लोगों का विकास हो रहा है।
विज्ञापन


सरकार धन की लूट शासन में बैठे जिम्मेदार लोग एवं भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। कहा कि पड़ोस के जनपदों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है, नगर क्षेत्रों में भी यहां आठ से दस घंटे से अधिक नहीं मिल रही है। यहां पर जंगलराज कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, अरुण सिंह, संतोष सिंह, गीताशरण सिंह, सत्यप्रकाश सिंह युवा, सत्यवीर सिंह, पप्पू पांडेय, आदि मौजूद रहे। सागरपाल: क्षेत्र के नसीराबाद गांव के सामने एनएच-31 पर सोमवार को भाजपा के पूर्व विधायकc राम इकबाल सिंह का स्वागत किया गया।


गौरतलब हो कि श्री सिंह के नेतृत्व में जनपद में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में रविवार को रसड़ा के नाथ नगर से पदयात्रा निकाली गई थी। जो सोमवार को भृगुनगर पहुंची। सागरपाली क्षेत्र में भाजपा के युवा नेता समीर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण-नौजवानों के साथ भव्य रूप से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed