{"_id":"6a3b78db1d8be47e9f079118","slug":"high-voltage-drama-by-young-man-in-ballia-climbs-mobile-tower-seeking-justice-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा: न्याय की गुहार लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला- कूदकर जान दे दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा: न्याय की गुहार लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला- कूदकर जान दे दूंगा
Wed, 24 Jun 2026 11:58 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:58 AM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले में एक युवक शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसका आरोप है कि वह कई दिनों से पुलिस के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसको न्याय नहीं मिला।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के कस्बे में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी मांगों को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कस्बे के उत्तर टोला (फतेसागर पोखरा) निवासी धनजी वर्मा पुत्र राजगिरी वर्मा बुधवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक का आरोप है कि उसके माता-पिता, भाई और भाभी ने मिलकर उससे पैसे छीन लिए तथा उसके साथ मारपीट की। इस मामले में वह कई दिनों से पुलिस के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी शिकायत पर अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
टावर पर चढ़े युवक ने पुलिस से मांग की कि उसके आरोपों के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए और उसकी प्रति उसे उपलब्ध कराई जाए। युवक ने चेतावनी दी कि यदि उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह टावर से कूदकर जान दे देगा।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बांसडीह राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक पुलिस और युवक के बीच मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा। समाचार लिखे जाने तक युवक टावर पर ही मौजूद था और पुलिस उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई थी। घटना को लेकर क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा रही।