{"_id":"63f73f94ddac3840ec0a7d73","slug":"high-speed-car-collided-with-scorpio-in-ballia-bride-and-groom-injured-2023-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia: स्कॉर्पियो से टकराई तेज रफ्तार कार, दूल्हा-दुल्हन घायल, सांड को बचाने के चक्कर में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: स्कॉर्पियो से टकराई तेज रफ्तार कार, दूल्हा-दुल्हन घायल, सांड को बचाने के चक्कर में हादसा
Thu, 23 Feb 2023 03:58 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 23 Feb 2023 03:58 PM IST
सार
बलिया जिले के मनियर में क्षेत्र में पशु को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसे में कार सवार दूल्हा-दुल्हन घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के मनियर में क्षेत्र में पशु को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसे में कार सवार दूल्हा-दुल्हन घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को समुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। दुल्हन की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के चकरी गांव निवासी विशाल कुमार मौर्य (25) पुत्र बृजनाथ मौर्य की बरात सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर गांव में विनोद वर्मा के यहां 22 फरवरी को गई थी। शादी के बाद दुल्हन गुड़िया (22) पुत्री विनोद वर्मा की विदाई गुरुवार सुबह हुई। दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी जैसे ही पुरुषोत्तम पट्टी नई बस्ती के पास पहुंची कि अचानक से एक सांड़ सामने आ गया।
विज्ञापन
उसे बचाने के चक्कर में कार की स्कार्पियो से टक्कर हो गई। इससे दूल्हा-दुल्हन दोनों जख्मी हो गए। दुल्हन को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। दूल्हे को इलाज करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन