फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   high commissioner

सावन छपरा गांव के मूल निवासी हैं मॉरीशस सरकार के उच्चायुक्त

Tue, 25 Jun 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
high commissioner
लालगंज (बलिया)। मॉरीशस सरकार के राजदूत (उच्चायुक्त) धनीलाल शिबू का गांव बैरिया तहसील का सावन छपरा ही है। मॉरीशस सरकार के उच्चायुक्त के गांव का पता लगाने के लिए आई छह सदस्यीय टीम ने सर्वे के बाद इसकी पुष्टि की। टीम ने बताया कि रिपोर्ट भेजने के दो माह बाद उच्चायुक्त अपने गांव आएंगे।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के सावन छपरा गांव से पांच पीढ़ी पहले मॉरीशस सरकार के राजदूत (उच्चायुक्त) धनीलाल शिबू के पूर्वज देश छोड़ कर मॉरीशस चले गए थे। धनीलाल जब वहां पर सक्षम हुए तो उन्हें वतन की याद आई। उन्होंने कई शुभ चिंतकों को विभिन्न प्रांतों में भेज कर अपना गांव, जिला, परगना खोजवाना शुरू किया। इस क्रम में सोमवार को दिल्ली से मंजीत कुमार, नेहा प्रकाश, छपरा के जैतपुर निवासी प्रो. ओमप्रकाश सिंह, मुनिल सिंह, मसरख के अरुण सिंह, पटना के केबी सिंह ने कई दिनों के सर्वे के बाद उच्चायुक्त का गांव और घर ढूंढ निकाला। टीम ने बताया कि अब उच्चायुक्त का गांव मिल गया है। बताया कि रिपोर्ट भेजे जाने के दो माह के अंदर मॉरीशस सरकार के उच्चायुक्त अपने गांव आएंगे। सदस्यों ने कहा कि उच्चायुक्त ने बताया था कि मेरा जिला गाजीपुर है। परगना द्वाबा और गांव सावन छ्परा पूर्वजों ने बताया था। इसी जानकारी के आधार पर टीम सर्वे कर रही थी। गांव में पहुंचने पर लोगों ने बताया कि पहले इस जिले का नाम गाजीपुर ही था बाद में जिले का बंटवारा होने पर यह बलिया बना।
विज्ञापन

उस परिवार की सावन छपरा निवासिनी 105 वर्षीय लक्ष्मीना देवी पत्नी स्व. नंदन राम, रामसागर मौर्य, शंभूनाथ मौर्य ने बताया कि हमारे पूर्वज गरीबी के कारण घर से कहीं बाहर कमाने गये थे लेकिन हम लोगों को पता नहीं कि कहां गए। लेकिन टीम के सामने बताया कि हमारे परिवार के ही लोग हैं। मॉरीशस उच्चायुक्त के खोजी टीम के दो सदस्य मंजीत और नेहा मॉरीशस आते जाते रहते हैं। उन्हीं के प्रयास से उच्चायुक्त का पैतृक गांव का पता मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed