{"_id":"5a428c144f1c1b8e698c3f0d","slug":"hiding-locks-sloganeering-on-health-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्राें पर जड़े ताले,नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्राें पर जड़े ताले,नारेबाजी
ballia
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को आश्वासन देते सीएमओ डा एसपी राय।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने जिले के सभी सीएचसी/पीएचसी, जिला अस्पताल सहित स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले जड़े और बकाया मानदेय दिए जाने को लेकर नारेबाजी की। हड़ताल के चलते ओपीडी समेत समस्त स्वास्थ्य सेवाएं पूरे दिन बाधित रहीं। नतीजतन, मरीज इधर-उधर भटकते रहे। इस दौरान जिला चिकित्सालय पहुंचे सीडीओ और सीएमओ ने 15 दिन के भीतर फार्मासिस्टों के बकाए का भुगतान करने काआश्वासन दिया। जिस पर हड़ताल और बंदी स्थगित कर दी गई।
जिले के समस्त सीएचसी/पीएचसी सहित स्वास्थ्य केंद्रों पर पूर्णत: तालाबंदी के बाद जिला प्रशासन दबाव में आ गया। मौके पर करीब 11.30 बजे सीडीओ संतोष कुमार, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय तथा सीएमओ डा. एसपी राय पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों संग काफी देर तक वार्ता के बाद पांच दिनों से चल रही कर्मचारियों का हड़ताल स्थगित कर दी गई। धरनास्थल पर पहुंचे आला अफसरों ने वेतन भुगतान के लिए 15 दिन का समय मांगा। जिस पर कर्मचारी नेताओं ने सहमति जताई।
इमरजेंसी सेवाएं को छोड़ ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रही। यही हाल जिले भर के अस्पतालों की रही कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजो को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसी दौरान हड़ताली कर्मियों में से एक स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। जिसके लिए कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर देवप्रकाश सिंह, अरुण सिंह, बलवंत सिंह, सुशील त्रिपाठी, अरुण कुमार सिंह, मलय कुमार पांडेय, योगेंद्र पांडेय, अशोक सिंह, अवधेश सिंह, कमलेश गुप्ता आदि मौजूद थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी राय ने बताया कि कर्मचारियों के बकाया भुगतान के लिए 15 दिन का समय लिया गया है। उनके बकाए वेतन का भुगतान 15 दिन के भीतर कर दिया जाएगा।