फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Heavy vehicular movement is gross negligence of administration: Upendra Tiwari

भारी वाहनों की आवाजाही प्रशासन की घोर लापरवाही: उपेंद्र तिवारी

Tue, 21 Jan 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicular movement is gross negligence of administration: Upendra Tiwari
जयप्रभा सेतु पर लाल बालू से लदा ट्रकों का रेला। - फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित जयप्रभा सेतु के जर्जर होने के बावजूद उस पर भारी वाहनों के साथ ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं लगने को प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने घोर लापरवाही बताई। उन्होंने कहा कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों से बात कर पुल की मरम्मत होने तक के लिए इस पर भारी व ओवरलोड के प्रवेश पर रोक लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने अमर उजाला से मोबाइल पर हुई बातचीत में कहा कि जयप्रभा सेतु के जर्जर होने की जानकारी है। इसकी भी जानकारी है कि सेतु के पिलर नंबर छह के गाटर का बाहरी भाग टूट गया है। लेकिन इसके साथ ही उन्हें यह भी जानकारी दी गई थी, पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद से उस पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। जब उन्हें बताया गया कि अभी किसी भी वाहन पर कोई रोक नहीं लगी है और भारी वाहनों के साथ ओवरलोड वाहनों का आवागमन बेरोकटोक जारी है तो उन्होंने कहा कि ये घोर लापरवाही है। इस संबंध में सम्बंधित अधिकारियों से बात की जाएगी। इसके साथ ही पुल पर भारी व ओवरलोड वाहनों पर तब तक के लिए हर हाल में रोक लगवाई जाएगी, जब तक की इसकी मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो जाता। उन्होंने बताया कि उनकी एनएचएआई के अधिकारियों से बात की गई है और शीघ्र ही पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह समझ से परे है कि सेतु के ज्वाइंट पर ट्रकों के आने पर सेतु ऊपर नीचे की बजाय दाएं-बाएं हिलता है और इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जबसे पिलर नंबर छह के गाटर का बाहरी हिस्सा टूटा है, तब से और डर बना हुआ है। इसके बाद भी ओवरलोड ट्रकों का आवागमन जारी रहना समझ से परे है। - रामकुमार सिंह, क्षेत्र के निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल पर बड़े व भारी वाहनों के साथ ओवरलोड वाहनों का आवागमन रोकने के लिए सेतु निगम के टेक्नीशियन से बात की जा चुकी है। इस बीच अचानक राज्यपाल का कार्यक्रम तय हो जाने के कारण तैयारियों में व्यस्त हो जाने से उधर ध्यान नहीं दे पा रहा हूं, जल्द ही इस कार्य को कराया जाएगा।
- अशोक चौधरी, एसडीएम बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed