{"_id":"5ab9300a4f1c1be93f8b5034","slug":"heavy-loss-of-fire-in-three-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्थानों पर आग से भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्थानों पर आग से भारी नुकसान
ballia
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
fire huts
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं में काफी नुकसान हुआ है। बैरिया संवाददाता के अनुसार कस्बे के गैस गोदाम स्थित सुब्बाराय के डेरा पर रविवार की रात अबूझ हाल में लगी आग में टीन शेड के दो घर व उसमें रखे घरेलू सामान जलकर राख हो गए। रविवार की रात में जब लोग सो रहे थे तभी कस्बा स्थित नथून सिंह व संतोष सिंह के टीन शेड के मकान से आग कि लपटें उठने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। चूंकि उस मकान के पीछे बांस की कोठ है , लिहाजा आग और भी विकराल हो गई। टिनशेड के उत्तर विनोद सिंह के पक्के मकान की दीवारें भी आग की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने दमकल को फोन किया, लेकिन गाड़ी नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों ने पंपिंग सेट चालू कर जैसे तैसे आग पर काबू पाया। उधर नथून सिंह व संतोष सिंह ने बताया कि उनके मकान में अनाज, कपड़े, घरेलू सामान व मकान बनाने के लिए खरीदकर रखी गई कीमती लकड़ी, पटरा, कुछ कृषि उपकरण जल कर नष्ट हो गए। इस संबंध में तहसीलदार बैरिया शशिकान्त मणि ने बताया कि उन्होंने हल्का लेखपाल को मौके पर भेज दिया है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को सहायता दी जाएगी।
नगरा संवाददाता के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव में सोमवार की दोपहर में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिससे दो मड़हे और उसमें रखे सामान जलकर राख हो गए। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव में विजय प्रताप राम के घर में दोपहर में सिलेंडर लीक करने से आग लग गई।
आग ने देखते ही देखते विजय प्रताप की मड़हे सहित बगल में स्थित गौरी राम के करकट व मड़हे को अपनी आगोश में ले लिया, जिससे विजयप्रताप के मड़हे सहित उसमें रखा ओढ़ना बिछौना, राशन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया, वहीं गौरी राम के मड़हे में रखा भूसा आदि आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
तीसरी घटना रेवती से जुड़ी है। रेवती संवाददाता के अनुसार नगर के वार्ड नं 13 स्थित चूड़ीहार मोहल्ले में किराए के घर में रह रही एक महिला के आवास में रविवार को अज्ञात कारण से लगी आग में नकदी सहित हजारों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई । वार्ड नं 13 के चूड़ीहार मुहल्ला में मानती देवी पत्नी स्व अच्छेलाल साहनी किराए पर रहती हैं।
मानती का घर उत्तर टोला में भी है। रविवार की शाम रामनवमी मेला के बाद महिला अपने पुराने घर उत्तर टोला चली गई। रविवार की रात में अज्ञात कारणों से कमरे में आग लग गई। जिसमें महिला का दस हजार रुपये नगद, बैंक के दो पासबुक, आधार कार्ड सहित हजारों के दैनिक उपयोग की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। सोमवार को सुबह मानती देवी जब कमरे पर पहुंचीं, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।