{"_id":"62e037d33835e81f15234447","slug":"health-workers-boycott-work-for-two-hours-ballia-news-vns666084050","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्यकर्मियों ने दो घण्टे तक किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्यकर्मियों ने दो घण्टे तक किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
स्थानांतरण नीति के विरोध में सीएमएस कक्ष के बाहर प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने स्वास्थ्य विभाग के समूह ग के कर्मचारियों का स्थानांतरण को निरस्त करने के लिए मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया। सुबह आठ से 10 बजे तक दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया।
परिषद के अध्यक्ष अरुण सिंह, मंत्री हेमन्त सिंह, अवधेश सिंह के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय, पुरुष व महिला अस्पताल में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा की तीन अगस्त तक दो घण्टे तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा।मरीजों से अपील की कि हम आपकी सेवा करना चाहते हैं, लेकिन सरकार सेवा नहीं करने देना चाहती है। डॉक्टरों और कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया गया, लेकिन उस पद पर किसी की तैनाती नहीं हुई है। वार्ड में कार्य बाधित हो रहे हैं। एक स्टाफ नर्स तीन टाइम ड्यूटी दे रही है। इस मौके पर छोटेलाल, आरबी यादव, प्रियंका सिंह, रणधीर सिंह, रितेश श्रीवास्तव, मलय पाण्डेय, विवेक सिंह, योगेंद्र पाण्डेय, प्रदीप पाठक, अंजनी राय, संतोष, अजय रावत, महेशचन्द पाण्डेय, शिव, देवनाथ वर्मा, जेबी सिंह, शैलेन्द्र पांडेय, रीतेश श्रीवास्तव, संजय सोनी, विमल गुप्ता आदि शामिल रहे।
जांच और एक्स-रे के लिए लगी मरीजों की कतारें
बलिया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से जांच केंद्र, एक्सरे आदि के लिए मरीजों की कतार लग गई। दो घंटे बाद कार्य पर वापस लौटने पर मरीजों ने राहत की सांस ली। महेश तिवारी बिसुकिया निवासी ने बताया की सुबह आठ बजे से ब्लड जांच के लिए आया था लेकिन जांच नहीं हो सकी। चंदन निवासी कलना कंझारी ने बताया कि जांच के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके चलते हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कयामुद्दीन निवासी बैरिया ने बताया की मैं अपने लड़की को लेकर एक्स रे कराने के लिए आया था। बंद होने के चलते काफी परेशानी हुई। साधन मिलने में दिक्कत होगी। ओमप्रकाश प्रसाद, रामपुर बसरिकपुर निवासी ने बताया की सुबह आठ बजे से ही जिला अस्पताल में पहुुुंच गया की जल्दी से एक्स रे कराकर चिकत्सक को दिखा लें, लेकिन एक्सरे दो घंटे तक बाधित रहा।