फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Health system will improve Transport Minister flagged off 27 ambulances

Ballia News: स्वास्थ्य व्यवस्था और होगी बेहतर, परिवहन मंत्री ने 27 एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Mon, 07 Apr 2025 06:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 07 Apr 2025 06:03 PM IST
सार

स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर बनाने के लिए परिवहन मंत्री ने 27 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। अब आने वाले दिनों में इलाज की सुविधा और भी सुचारू होने वाली है। बता दें कि अब गांव से बीमार व्यक्ति को अस्पताल आने में ये मददगार साबित होंगी।

विज्ञापन
Health system will improve Transport Minister flagged off 27 ambulances
परिवहन मंत्री ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार से जिले को मिली 27 एंबुलेंस को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लोनिवि डाक-बंगले से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 108 सेवा की 23 व 102 की चार एंबुलेंस शामिल हैं। एंबुलेंस सेवा का मंत्री ने जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व प्रभारी सीएमओ आदि के साथ विधि-विधान से पूजन कर शुभारंभ किया।

विज्ञापन


मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार से जनपद को 49 एंबुलेंस स्वीकृत किया गया है। इसमें पहले खेप में 27 आई हैं। कुल एंबुलेंस के आने के बाद लोगों बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। 108 एंबुलेंस सेवा सभी तरह की चिकित्सकीय सेवाएं देंगी तो 102 की सेवा महिलाओं के लिए रहेगी।
विज्ञापन


इन एंबुलेंस में सभी प्राथमिक चिकित्सकीय सेवाएं मौजूद हैं। कहा प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। जिले में मेडिकल कालेज तैयार होने के बाद स्वास्थ्य की दृष्टि में बलिया अव्वल बनेगा। अभी फिलहाल जो भी व्यवस्था है उसे और बेहतर बनाने के लिए शासन में कई प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed