फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Health Fair: 3195 patients were treated, 10 were referred

आरोग्य मेला : 3195 मरीजों का इलाज हुआ, 10 किए गए रेफर

Mon, 20 Oct 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Health Fair: 3195 patients were treated, 10 were referred
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा में मरीजों का उपचार करत
बलिया। जिले के 81 पीएचसी व न्यू पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को हुआ। 3195 मरीजों का इलाज हुआ। गंभीर हालत में मिले 10 मरीेजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

इंदरपुर संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या अधिक रही। न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने 52 मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क दवा दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर शैलेंद्र त्रिपाठी, बलवीर सिंह , दीपक कुमार मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मौसम के बदलाव होने से वायरल फीवर व जोड़ों में दर्द के मरीज ज्यादा आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू पीएचसी खंदवा पर चिकित्सक डाॅ. सुनीता सिंह ने 12 व न्यू पीएचसी कसौंडर पर डाॅ. राजेश यादव ने 20 मरीजों का उपचार किया। यहां भी वायरल फीवर के मरीज ज्यादा रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुरा नंबर दो पर डॉ अजीत कुमार ने 35 मरीजों तथा इंद्रौली मलकौली स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह ने 17 मरीजों का तथा मालीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक डॉ खालिद 55 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed