फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   health facility in ballia

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर कर रही सरकार

Fri, 14 May 2021 09:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
health facility in ballia
बलिया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने सांसद रविंद्र कुशवाहा और विधायकों की मौजूदगी में प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर कोविड तैयारियों को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सुविधाओं को बेहतर बनाने का लगातार प्रयास कर रही है। स्थानीय स्तर से उस पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि किसी स्तर पर कहीं लापरवाही न होने पाए। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार से बसंतपुर कोविड अस्पताल में 11 वेंटिलेटर चालू हो गए हैं। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को इंस्टाल करने के लिए इंजीनियर आने वाले हैं। वह भी एक-दो दिनों में चालू हो जाएगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री संग अन्य जनप्रतिनिधियों ने बसंतपुर और फेफना की तरह सिकंदरपुर और बेल्थरारोड में भी एक-एक कोविड अस्पताल खोलने का सुझाव दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि अगर स्टॉफ की कमी हो तो आउटसोर्सिग के माध्यम से सीएमओ रख सकते हैं। उन्होंने वैक्सीनेशन की जानकारी ली तो सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 141007 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज और 39987 व्यक्तियों को दूसरी डोज लग चुकी है। सैंपलिंग के साथ बसंतपुर और फेफना में संचालित चिकित्सा व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और जिलाधिकारी अदिति सिंह भी थीं।
विज्ञापन

बसंतपुर और फेफना में ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत, हप्ते दिन में होगा चालू
बलिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में जो 18 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं, जो कुछ सहायक उपकरण तथा मैनपावर के अभाव के कारण चालू नहीं हो सका है। उन उपकरणों को क्रय कर लिया गया है। 20 कार्मिकों की ट्रेनिंग भी हो चुकी है। बहुत जल्द वेंटिलेटर चालू हो जाएंगे। बताया कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए पीएम केयर्स फंड से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। सीएचसी बसंतपुर और फेफना में एसडीआरएफ की ओर से 500-500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत हुआ है, जो लगभग एक सप्ताह के अंदर इंस्टाल कर चालू करा लिया जाएगा। इससे पाइप लाइन के माध्यम से सभी स्थापित बेडों पर ऑक्सीजन की उपलब्धता हो जाएगी और अन्य जनपदों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मंत्री, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शीघ्र आरटीपीसीआर लैब को चालू किया जाए ताकि जांच के बाद समय से रिपोर्ट मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस आईसीयू बेड वाला अस्पताल जल्द चालू हो
बलिया। सिकंदरपुर विधायक संजय यादव ने कहा कि बलिया में 10 आईसीयू बेड वाले अस्पताल स्थापित किए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष ही दिए थे, लेकिन अभी तक चालू नहीं हो सका है। जांच कर जिम्मेदार की जवाबदेही तय हो। विधायक श्री यादव ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र में 2-2 ऑक्सीजन कंसट्रेटर की व्यवस्था हो। राशन वितरण पर सख्ती से नजर रखी जाए, ताकि हर जरूरतमंद तक यह पारदर्शी तरीके से पहुंच जाए। बेल्थरारोड में दर्जन भर कोटेदारों की शिकायत मिली है, जिनकी जांच कर कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed