फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Havan for DM-SP's intellect-purification

डीएम-एसपी की बुद्धि-शुद्धि लिए के लिए हुआ हवन

Sun, 10 Apr 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Havan for DM-SP's intellect-purification
इब्राहिमाबाद कुकुरिया बाबा स्थान पर डीएम-एसपी के बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ करते सुदिष्ट बाबा मह? - फोटो : BALLIA
बलिया। पेपर लीक मामले की सूचना देने पर पत्रकारों को गिरफ्तार करने से आक्रोशित पत्रकारों और स्वयंसेवी संगठनों ने रविवार को जिलाधिकारी और एसपी की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन-पूजन किया। कहा कि जब तक निर्दोष पत्रकारों को रिहा नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय पर सोमवार से क्रमिक अनशन करने का भी एलान किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर की बुद्धि-शुद्धि और पत्रकारों की रिहाई के लिए संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पत्रकारों और स्वयंसेवी संगठनों ने नगर के बालेश्वर मंदिर में हवन पूजन किया। बालेश्वर मंदिर के पंडित बालेश्वर गिरी ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन कराया। इस मौके पर सुधीर ओझा, रणजीत मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, अखिलानंद तिवारी, जितेंद्र उपाध्याय, करुणा सिंधु सिंह, करुणेश उपाध्याय, अनिल अकेला, रोशन जायसवाल, मुकेश मिश्रा, राजू गुप्ता, सदानंद उपाध्याय, सन्नी, मनोज चतुर्वेदी, अखिलेश यादव, रवि सिन्हा, नवलजी, कृष्णकांत पांडेय, उपेंद्र गुप्ता, आनंद दुबे आदि पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों में भी हवन-पूजन
बैरिया/जयप्रकाशनगर/रामगढ़/सिकंदरपुर/बेल्थरारोड। सुदिष्टबाबा महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता निर्भय सिंह गहलौत के नेतृत्व में इब्राहिमाबाद स्थित कुकुरिया बाबा मठ परिसर में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ एवं हवन किया गया। इसमें अजय सिंह, हरेंद्र सिंह, मनोज राय, श्रीनिवासन, अमरेंद्र, गोलू, महेश आदि शामिल थे। कर्णछपरा के निकट एनएच-31 के किनारे जिन बाबा मंदिर परिसर में समाजसेवी दुर्ग विजय सिंह झलन के नेतृत्व में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया। इसमें सुनील पांडेय, अरुण सिंह, मनु कुमार, लक्ष्मण आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़ में ढाला स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में बुद्धि शुद्धि यज्ञ का किया गया। इसमें बसंत कुमार सिन्हा, सुमित सिंह, अयोध्या प्रसाद हिंद, सुरेश मिश्रा, अनिल सिंह, अर्जुन साह, विजय कुमार यादव, राजन प्रसाद, रविंद्र मिश्रा, हरेराम यादव, देवेंद्र तिवारी, भानु प्रताप सिंह, पंडित राज कुमार चौबे, पंडित रामानंद तिवारी, राजेश गुप्ता, रोहित कुमार श्रीवास्तव, नन्हे शर्मा मौजूद रहे। सिकंदरपुर में संयुक्त पत्रकार संघर्ष समिति के बैनर तले बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया। यहां शंभू नाथ मिश्रा, घनश्याम तिवारी, अजय तिवारी, संजीव सिंह, अजित पाठक, रमेश जायसवाल, संतोष शर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, नवीन सिंह, रजनीश कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, निकेश राय इमरान खान, ज्ञान प्रकाश, आरिफ अंसारी, विनोद गौतम व दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे। बेल्थरारोड में संयुक्त पत्रकार मोर्चा के बैनर तले मानस मंदिर के प्रांगण में बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। यहां शिव कुमार हेमकर, जयप्रकाश बरनवाल, राजू राय, अभयेश मिश्र, श्रीनाथ साह, उमेश बाबा, निलेश गुप्त, अरविंद यादव, वीरेंद्र यादव, उमेश गुप्त, रवींद्रनाथ, हरिलाल, नवीन मिश्र, संजय ठाकुर, अशोक जायसवाल, शब्बीर अहमद, इसरारुलहक, जीशान, पुनीत गुप्त, वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला : दीना भाई
बलिया। पेपर लीक मामले में महात्मा गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीना भाई ने राज्यपाल को पत्रक दिया। इसमें कहा है कि प्रश्नपत्र लीक की सूचना देने पर पत्रकारों को ही जेल भेज देना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है।अगर ऐसा ही होता रहा तो कोई पत्रकार भ्रष्टाचार को उजागर नहीं कर पाएगा। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। ऐसी घटना लोकतंत्र के लिए खतरा है। मांग की कि भ्रष्ट अधिकारियों को दंडित किया जाए।

जयप्रकाश नगर में एनएच-31 के किनारे जिन बाबा स्थान के पास बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करते पत्रकार और समाजसे?

जयप्रकाश नगर में एनएच-31 के किनारे जिन बाबा स्थान के पास बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करते पत्रकार और समाजसे?- फोटो : BALLIA

जिलाधिकारी और एपी की भ्रष्ट बुद्धि की शुद्धि के लिए रामगढ़ ढाले पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करते लोग।

जिलाधिकारी और एपी की भ्रष्ट बुद्धि की शुद्धि के लिए रामगढ़ ढाले पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करते लोग।- फोटो : BALLIA

शहर के बालेश्वर मंदिर में जिलवा प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यत्र करते संयुक्त पत्रकार संर्घ?

शहर के बालेश्वर मंदिर में जिलवा प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यत्र करते संयुक्त पत्रकार संर्घ?- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed