{"_id":"b4432116e0ee026b6aa0e3e32b2fd5f7","slug":"hanumanganj-be-elected-today-dub-all-sohanv-and-gdwar-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चुने जाएंगे हनुमानगंज, दुबहर, सोहांव और गड़वार के नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चुने जाएंगे हनुमानगंज, दुबहर, सोहांव और गड़वार के नेता
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 के जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए आज तीसरे चरण का मतदान होगा। आज हनुमानगंज, दुबहर, सोहांव और गड़वार ब्लाक में वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में कुल 326 मतदान केंद्र और 833 मतदान स्थल बनाए गए हैं। साथ ही इसे 11 जोन और 40 सेक्टरों में बांटा गया है। तृतीय चरण में 44 मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस, 125 अति संवेदनशील और 106 संवेदनशील है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यकता के हिसाब से पुलिस बल तैनात किया जाएगा। चारों विकास खंडों में कुल मतदाता 516237 है। जिसमेें पुरूष मतदाता 281787 तथा महिला मतदाता 234450 है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में कुल जिला पंचायत सदस्यों के 14 पद के लिए 191 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत के 361 पद के सापेक्ष 2833 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन