{"_id":"6a3a51c0557b32a1a60c8102","slug":"hanuman-temple-donation-box-stolen-priest-left-stunned-upon-arrival-for-worship-in-ballia-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: हनुमान मंदिर का दानपात्र चोरी, पूजा करने पहुंचे पुजारी के उड़े होश; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: हनुमान मंदिर का दानपात्र चोरी, पूजा करने पहुंचे पुजारी के उड़े होश; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 23 Jun 2026 02:58 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:58 PM IST
सार
Ballia News: टीडी कॉलेज चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी विजय मिश्र पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो दानपात्र गायब देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पास स्थित सिविल लाइन पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया शहर के व्यस्त टीडी कॉलेज चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से सोमवार रात अज्ञात चोर दानपात्र चोरी कर ले गए। दानपात्र में कई महीनों से श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई नकदी रखी हुई थी। मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी विजय मिश्र पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो दानपात्र गायब देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पास स्थित सिविल लाइन पुलिस चौकी को दी। मंदिर परिसर से दानपात्र चोरी होने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
सूचना पर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। टीडी कॉलेज चौराहे पर लगे हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे की मदद से पुलिस चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान एक श्रद्धालु ने मंदिर के लिए नया लोहे का दानपात्र भी उपलब्ध कराया, जिसे मंदिर परिसर में रख दिया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; मंडप में टूटा रिश्ता: जेवर कम होने पर दुल्हन ने ठुकराई शादी, बरात में बवाल; मारपीट में दूल्हा समेत चार घायल
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि हनुमान मंदिर से दानपात्र चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।