{"_id":"6a3a4d957a2d9c2cf70c0ca3","slug":"bride-refuses-to-marry-after-seeing-insufficient-jewelry-four-injured-including-groom-in-scuffle-in-jaunpur-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडप में टूटा रिश्ता: जेवर कम होने पर दुल्हन ने ठुकराई शादी, बरात में बवाल; मारपीट में दूल्हा समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडप में टूटा रिश्ता: जेवर कम होने पर दुल्हन ने ठुकराई शादी, बरात में बवाल; मारपीट में दूल्हा समेत चार घायल
Tue, 23 Jun 2026 02:41 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:41 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया, जब जेवर कम होने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वहीं इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मारपीट में घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के खेतासराय क्षेत्र के लेदरही गांव में सोमवार रात एक शादी समारोह विवाद में बदल गया। यहां दुल्हन ने ससुराल पक्ष की ओर से लाए गए जेवर कम होने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हुई, जिसमें दूल्हा समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम (शिवपुर) निवासी अवधेश राजभर की बरात लेदरही गांव पहुंची थी। जयमाल सहित विवाह की अधिकांश रस्में पूरी हो चुकी थीं। आरोप है कि सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने ससुराल पक्ष की ओर से दिए गए जेवर देखे और नाराज होकर मंडप छोड़ दिया तथा शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई घंटों तक पंचायत चली, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उन्होंने एक लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से भुगतान भी किया था, इसके बावजूद वधु पक्ष विवाह के लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; लखनऊ कोचिंग हादसे से सबक: जौनपुर में प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों पर चलाया चेकिंग अभियान; लापरवाही पर नोटिस
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर वधु पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। घटना में दूल्हा अवधेश राजभर (36), उसका भाई राकेश राजभर (38), मामा त्रिवेणी राजभर (62) तथा पिता वंशराज राजभर (60) घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में कराया गया।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि दूल्हे अवधेश राजभर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।