फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Handloom and track businessmen will get exemption

ठेला और पटरी व्यवसाइयों को मिलेगी छूट

Wed, 29 Jul 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Handloom and track businessmen will get exemption
बलिया। लॉकडाउन की लंबी अवधि के बाद सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी व ईओ (नपा) की रिपोर्ट के आधार पर ठेला, खोमचा व पटरी दुकानदारों को आंशिक छूट देने का निर्णय जिलाधिकारी एसपी शाही ने लिया है। शहर की पांच सड़कों पर ही आज (30 जुलाई) से ठेला खोमचा वाले अपना व्यवसाय कर सकेंगे। इसके अलावा शनिवार व रविवार की बन्दी के बाद सोमवार (3 अगस्त) से शहर में कंटेन्मेंट जोन के बाहर सभी दुकानें सशर्त खुल सकेंगी। बशर्ते सभी को मास्क व सोशल डिस्टेंस का ख्याल हर हाल में रखना होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, कोतवाल व ईओ को निर्देश दिया है कि कंटेन्मेंट जोन का चिन्हांकन, बैरिकेडिंग व चेतावनी चिन्ह लगाकर नियमित अनाउंसमेन्ट की कार्यवाही सुनिश्चित कराएंगे। कंटेन्मेंट जोन में लगाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट को लागू प्रतिबन्ध का प्रभावी ढंग से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन

इन पांच जगहों पर लगेंगे ठेला खोमचा
डीएम श्री शाही ने बताया कि शहर के चंद्रशेखर पार्क से रामलीला मैदान, चंद्रशेखर पार्क से मालगोदाम रोड, चंद्रशेखर पार्क से नया चौक, चंद्रशेखर पार्क से बाबा बालेश्वर नाथ रोड तथा एससी कालेज के मैदान में ही ठेला खोमचा लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed