फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Half marathon on April 19 in memory of young Turk Chandrasekhar

Ballia News: युवा तुर्क चंद्रशेखर की याद में 19 अप्रैल को हॉफ मैराथन

Sun, 26 Mar 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Half marathon on April 19 in memory of young Turk Chandrasekhar
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 96वीं जयंती के उपलक्ष्य में 19 अप्रैल को पांचवें चंद्रशेखर हॉफ मैराथन में देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय धावक भी दौड़ेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को लेकर रविवार को पीडब्लूडी डाकबंगला पर राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


मैराथन समिति की बैठक में 21 किलोमीटर की दौड़ को लेकर विचार-विमर्श हुआ। समिति के सचिव उपेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन से सम्बद्ध चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन का प्रारंभ स्थल शारदा ऑटोमोबाइल पचखोरा से होगा। समापन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में होगा। कहा कि इस बार के मैराथन में प्रतिभागियों की संख्या हजारों में रहेगी। केन्या व बांग्लादेश समेत कई अन्य देशों के धावक आएंगे। पुरस्कार राशि भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को पुरस्कार राशि एक लाख रुपये दी जाएगी। द्वितीय पुरस्कार 51 हजार, तृतीय पुरस्कार 25 हजार, चतुर्थ पुरस्कार 15 हजार, पंचम पुरस्कार आठ हजार, छठा पुरस्कार चार हजार, सातवां पुरस्कार दो हजार, आठवें से पंद्रहवें स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को एक-एक हजार व सोलहवें से 21वें स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को पांच-पांच सौ रुपये बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश शुल्क दो सौ रुपए लिया जाएगा। इस बार पांच से 17 अप्रैल तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। 18 अप्रैल को डिस्ट्रक्टि स्पोर्ट्स स्टेडियम में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। सभी खिलाड़ियों को बसों से प्रारंभ स्थल तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए कई समितियों का गठन किया गया जो विभिन्न संगठनों से सम्पर्क कर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

18 को युवा तुर्क पर नाटक का होगा मंचन
चंद्रशेखर हॉफ मैराथन की पूर्व संध्या पर 18 अप्रैल को मशहूर रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी और उनकी टीम द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर नाटक का मंचन किया जाएगा। रंगकर्मी आशीष की सांस्कृतिक व साहित्यिक संस्था संकल्प के द्वारा 19 अप्रैल को गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed