{"_id":"67b9b8f657787d90410e560a","slug":"haldi-matkor-was-held-before-baba-baleshwar-nath-wedding-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News : बाबा बालेश्वर नाथ विवाहोत्सव से पहले हुआ हुआ हल्दी मटकोर, नाचते गाते अदा की गई भक्ति की रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News : बाबा बालेश्वर नाथ विवाहोत्सव से पहले हुआ हुआ हल्दी मटकोर, नाचते गाते अदा की गई भक्ति की रस्म
Sat, 22 Feb 2025 05:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 22 Feb 2025 05:16 PM IST
सार
महाशिवरात्रि से पहले बलिया में मटकोर की परंपरा निभाई गई। बाबा बालेश्वर के विवाह से पहले मटकोर हुआ और महिलाओं ने उत्साह प्रकट किया।
विज्ञापन
बाबा बालेश्वर के मटकोर में जाती महिलाएं
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की बारात बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकलेगी। शनिवार की सुबह पांच बजे बाबा बालेश्वर नाथ का श्रृंगार किया गया। इसके श्रद्धालुओं ने बाबा बालेश्वर नाथ की आरती करने के पश्चात हल्दी मटकोर रस्म अदा की गई।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन करने के पश्चात मटकारे के लिए जुलूस निकाला। जुलूस बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर सिनेमा रोड, आर्य समाज रोड, मालगोदाम रोड, एलआईसी रोड होते रामलीला मैदान पहुंचा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से जयकारा लगाते हुए मटकोर रस्म निभाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान श्रद्धालु ने डीजे के भक्ति गीतों पर जमकर थिरकते रहे। मटकोर के बाद श्रद्धालु पुन: बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे जहां बाबा बालेश्वर नाथ एवं माता पार्वती को हल्दी लगाया गया। इसके साथ ही उपस्थित महिलाओं ने मांगलिक गीत गाया। मटकोर रस्म में डीजे, बाबा बालेश्वर नाथ परिवार डमरु दल, ताशा ढोल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
इसी क्रम में नगर के गोला रोड स्थित कैलाश धाम मंदिर एवं भृगु मंदिर स्थित शिव मंदिर में भी मटकोर एवं हल्दी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कैलाश धाम मंदिर से श्रद्धालुओं ने जुलूस निकालकर मालागोदाम रोड, स्टेशन, चौक, सिनेमा रोड, एलआईसी होते हुए पुन: कैलाश धाम मंदिर पहुंचा, जहां हल्दी और मटकोर रस्म अदा किया गया।
इस मौके पर मीना देवी, चंद्रकांती देवी, राधा देवी, रीता देवी, शोभा देवी, बिंदु देवी, बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर के प्रबंधक अजय चौधरी डब्लू, टिंकू बाबा, डूली बाबा, अशोक, मनोज, चुन्नू, ज्ञानप्रकाश पांडेय, निखिल, रामजी, आयुष आदि श्रद्धालु शामिल रहे।