{"_id":"5e288da78ebc3e4b017f836a","slug":"hackers-made-google-customer-care-67-thousand-rupees-ballia-news-vns5065328123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैकरों ने गूगल कस्टमर केयर बन उड़ाया 67 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैकरों ने गूगल कस्टमर केयर बन उड़ाया 67 हजार रुपये
विज्ञापन
हैकर ने गूूगल कस्टमर केयर बन उड़ाया 67 हजार रुपये
- पीड़ित ने बैंक के कस्टमर केयर से मांगा था सहयोग
- बैंक कस्टमर केयर ने गूगल कस्टमर केयर से बात करने को कहा
बैरिया। दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला निवासी दो युवकों के बैंक खातों से हैकर ने 67 हजार रुपये मंगलवार की शाम को उड़ा दिया। इसकी जानकारी दोनों को मोबाइल पर पैसा निकलने के मैसेज आने के बाद हुई। इसके बाद दोनों तत्काल संबंधित बैंकों में अपनी शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस को तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला निवासी धनंजय सिंह का इलाहाबाद बैंक, बैरिया में खाता है। पीड़ित अपना पैसा मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने घर के किसी सदस्य के खाते में ट्रांसफर करना चाहते थे, लेकिन वह नहीं हो पा रहा था। तत्पश्चात पीड़ित धनंजय ने इलाहाबाद बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया तो कस्टमर केयर ने गूगल के कस्टमर केयर से बात करने को कहा। इसके बाद धनंजय ने गूगल के कस्टमर केयर नंबर 6289795736 पर बात की। जिसके बाद उस नंबर पर बैठे व्यक्ति ने किसी अन्य गारंटर का भी खाता संख्या व बैंक का नाम मांगा। इसके बाद उन्होंने अपने पट्टीदार अभय कुमार सिंह के ओरियंटल बैंक आफ कामर्स शाखा बैरिया का बचत खाता संख्या दे दिया। जिसके बाद धनंजय सिंह के खाते से 20 हजार व अभय सिंह के खाते से 47 हजार रुपये मोबाइल बैंकिंग के जरिए उड़ा लिए गए। इसका मोबाइल पर मैसेज आते ही दोनों के होश उड़ गए। पीड़ित धनंजय ने बताया कि उनके अकाउंट का लिमिट 20 हजार ही था। इसलिए एक दिन में उसमें से 20 हजार रुपये ही निकाले गए। जबकि अभय के खाते में 47 हजार 50 रुपये थे। जिसमें से 47 हजार रुपये निकाल लिया गया। इसके बाद दोनों पीड़ितों ने थाने में अज्ञात के विरुद्घ तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।