फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gyanendra Gupta became president unopposed for the seventh time out of fifteen.

Ballia News: पंदह से सातवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने ज्ञानेंद्र गुप्त

Thu, 23 Nov 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Gyanendra Gupta became president unopposed for the seventh time out of fifteen.
पंदह। शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेजुरी में संपन्न हुआ। शिक्षकों ने आम सहमति से लगातार सातवीं बार ज्ञानेंद्र प्रसाद गुप्त को अध्यक्ष और सैफुद्दीन अंसारी को मंत्री चुना। चुनाव अधिकारी शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह और मंत्री संजय दुबे ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र के सभी शिक्षकों की उपस्थिति में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। उपस्थित शिक्षक राजीव गुप्त और महेंद्र राम ने अध्यक्ष पद के लिए ज्ञानेंद्र प्रसाद गुप्त और मंत्री पद के लिए सैफुद्दीन अंसारी का नाम प्रस्तावित किया। इसका सभी शिक्षकों ने स्वागत करते हुए अपनी सहमति जताई। गौरतलब हो कि ज्ञानेंद्र प्रसाद गुप्त बीते दो दशक से शिक्षकों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक, मिल का मजदूर नहीं जिसे व्यवस्था से इतर नियम पालन को मजबूर किया जाए। शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से भली भांति परिचित हैं। लेकिन प्रदेश सरकार ने उपस्थिति की नई व्यवस्था शुरू कर शिक्षकों की निष्ठा पर सवाल खड़ा कर दी है। राजेश पांडेय, अजय मिश्र, अनिल पांडेय, अजय सिंह, राम प्रकाश सिंह, अखिलेश पांडेय, अशोक गुप्ता, राम प्रवेश चौधरी, संजय गुप्त, अग्निवेश सिंह, गौतम यादव सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed