फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   guru purnima in ballia

गोविंद की राह दिखाने वाले गुरुओं की शरण में भक्त

Sat, 24 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
guru purnima in ballia
बलकेश्वर आश्रम नसीराबाद के प्रांगण में गुरू पूर्णिमा पर श्रद्धालु में प्रसाद वितरित करते बालक ब - फोटो : BALLIA
गुरु का किया वंदन, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम
धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई प्रसाद का वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। गुरु पूर्णिमा का पर्व शनिवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिष्यों ने अपने गुरुजनों को नमन किया और उन्हें उपहार भेंट किए। विभिन्न आश्रमों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्वामी नरसिंहानंद बलकेश्वर आश्रम नसीराबाद में गांव के सैकड़ों अनुयायियों ने रामभद्र बालक बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रसाद के रूप में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। प्रधान लल्लन प्रसाद, राजेश कुमार पांडेय, नंदजी पांडेय, लक्ष्मण पांडेय, हरेकृष्णा पांडेय, लल्लन पांडेय, अमित पांडेय, निर्मल पांडेय, ऋषिकेश पांडेय आदि मौजूद रहे। दया छपरा मठिया के महन्त बालक बाबा ने गुरु पूर्णिमा पर कहा कि गुरु ईश्वर का साक्षात्कार करवा कर शिष्यों को जन्म मरण के बंधन से मुक्त कर देते हैं। इस संसार में गुरु का विशेष महत्व है। ऋषि पराशर की कृपा से वेदव्यास का अवतरण धरती पर आषाढ़ कृष्ण की पूर्णिमा को हुआ। इसीलिए सभी लोग पूर्णिमा को अपने गुरु की पूजा करते हैं। जैसे ज्ञान, विज्ञान के बिना भव सागर को नहीं चलाया जा सकता, उसी प्रकार सदगुरु की कृपा के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती। गुरु के देह के अन्दर जो विदेही आत्मा है, परब्रह्म परमात्मा है। उसका आदर ज्ञान का आदर है। वहीं ब्रम्हलीन सन्त इशानानंद सरस्वती पशुपतिनाथ बाबा आश्रम में भक्तों ने बाबा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर भजन आदि किया। आश्रम के पुजारी ध्रुव महाराज ने प्रसाद वितरण किया। अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा में महाविद्यालय के संस्थापक पं. अमरनाथ मिश्र की 95वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह रहे। अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. जनार्दन रॉय ने किया। डॉ .जनार्दन रॉय ने कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। विमला मिश्रा, सुरेंद्र कुमार मिश्र गिरिजेश दत्त शुक्ला थे। संचालन डॉ. शिवेश रॉय ने किया।
विज्ञापन

औषधीय पौधों का वितरण किया
बेरुआरबारी/चिलकहर। कोरोना महामारी में बचाव के लिए गुरु पूर्णिमा पर भारत स्वाभिमान समिति के बांसडीह तहसील प्रभारी प्रमोद कुमार ने नि:शुल्क तुलसी, हड़जोड़ के औषधीय पौधों का वितरण किया गया। कहा कि हर परिवारों को तुलसी, अश्वगन्धा, कालमेघ, गिलोय, हडजोड़ के पौधे वितरित किए जाएंगे। घर-घर औषधि योजना के तहत ये कार्य किया जा रहा है। प्रमोद कुमार ने बताया कि वितरण करने के बाद लोगों को पौधे से मिलने वाले औषधीय लाभ की जानकारी भी दी जा रही है।यह औषधि पौधेप्राकृतिक एन्टीबायोटिक हैं। इसका काढ़ा ज्वर, बुखार, खासी, जुकाम आदि रोगों में लाभदायक है। विजय चौबे, गोपालस्वरुप पाठक, प्रमे सिंह सूर्यपुरा, डा. सुबेला सिंह चौहान, राजकुमार, रमेश, सर्वोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चिलकहर क्षेत्र के चारों धामादि मंदिर, धर्मनगरी योगीडीह बुढ़ऊ में गुरु पूर्णिमा पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में विविध अनुष्ठान भी किया गया। स्वामी परमेश्वरानंद सरस्वती (उड़िया बाबा) ने कहा कि गुरु का दर्जा भगवान से भी बढ़कर दिया गया है। जो शिष्य गुरु के वचनों को अपने हृदय में आत्मसात कर अच्छा आचरण करता है उसकी उत्तरोत्तर प्रगति होती है।घनश्याम सिंह,कैलाशी बेचू राम,मोहन गुप्ता,भोला प्रसाद आग्नेय, सौरभ कुमार,डॉ. विनय सिंह,हरेराम दुबे,राजकुमार मिश्रा,मोती पटेल,लल्लन गुप्ता,विंध्याचल सिंह,राजू गुप्ता,अंजनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed