फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Guard of honor given to democracy fighter on death

निधन पर लोकतंत्र सेनानी को दिया गार्ड आफ ऑनर

Sun, 19 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Guard of honor given to democracy fighter on death
नगर के वार्ड नंबर 10 निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी त्रिभुवन पांडेय (75) का लंबी बीमारी के बाद जिला चिकित्सालय में निधन हो गया। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

त्रिभुवन पांडेय की सामाजिक तथा राजनीतिक हलके में विशेष पहचान थी। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में जवानों ने लोकतंत्र सेनानी रक्षक को गार्ड आफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

त्रिभुवन पांडेय लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिवारीजन उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए थे। पेशे से शिक्षक रहे लोकतंत्र रक्षक सेनानी के निधन से परिजनों में कोहराम मचा है। सपा नेता राणा योगेन्द्र विक्रम सिंह, भोला ओझा, महेश तिवारी, महावीर तिवारी, विजय बहादुर उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, मुकेश पांडेय आदि ने परिजनों को ढांढस बंधाया। पचरुखिया (गंगापुर) स्थित गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र राजू पांडेय ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed