{"_id":"6112763d8ebc3efce2508ef3","slug":"grp-recovered-20-turtles-from-unclaimed-bag-found-from-azamgarh-kolkata-express-in-ballia-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया: आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस में मिला लावारिस बैग, जांच करने पर जीआरपी को मिले 20 कछुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस में मिला लावारिस बैग, जांच करने पर जीआरपी को मिले 20 कछुए
Tue, 10 Aug 2021 06:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 10 Aug 2021 06:21 PM IST
सार
15 अगस्त के मद्देनजर जीआरपी ने बलिया रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जांच में आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस में एक लावारिस मिला, उसे खोलने पर 20 कछुए बरामद हुए।
विज्ञापन
कछुए (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
15 अगस्त पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में मंगलवार को बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आजमगढ़-कोलकाता सप्ताहिक ट्रेन की जनरल बोगी से जीआरपी ने एक लावारिस बैग से 20 कछुए बरामद किए। मामले की जानकारी वन विभाग को दी। वन दारोगा राजकुमार गौतम को जीआरपी ने सभी कछुओं को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस क मद्देनजर जीआरपी प्रभारी मार्कंडेय यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक मैनेजर सिंह, हेड कांस्टेबल अदनानशेख, कांस्टेबल उमाशंकर सरोज चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान सभी प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे।
विज्ञापन
आजमगढ़-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस के जनरल बोगी में जांच के दौरान एक लावारिस बैग से 20 कछुओं को बरामद किया। जीआरपी ने लावारिश बैग के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बोला। जीआरपी ने वन विभाग को सूचना देकर बुलाया और सभी कछुओं को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन