फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Groom Brother Died in Road Accident Wedding Held Amidst Tears in ballia

शादी वाले घर में पसरा मातम: एक तरफ भाई की मौत, दूसरी तरफ घायल दूल्हे ने सिसकते हुए लिए सात फेरे

Sat, 09 May 2026 08:46 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 09 May 2026 08:46 PM IST
सार

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां एक सड़क हादसे से शादी वाले घर में मातम पसर गया। हादसे में भाई की मौत के बाद घायल अवस्था में ही दूल्हे ने शादी की रस्में निभाई। 

विज्ञापन
Groom Brother Died in Road Accident Wedding Held Amidst Tears in ballia
रोते- बिलखते परिजन और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ घर में शहनाइयां बज रही थीं और बरात निकलने की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बलिया जिले के पूर क्षेत्र के एकभीटिया चट्टी के समीप शुक्रवार को हुई एक सड़क दुर्घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। इस हादसे में दूल्हे के छोटे भाई सर्वजीत की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल अवस्था में दूल्हे अंकित ने शादी की रस्में निभाईं।

विज्ञापन


बस की टक्कर से लहूलुहान हुए दोनों भाई
बनकटा गांव निवासी श्याम बहादुर पांडेय के पुत्र अंकित उर्फ छोटक पांडेय की शुक्रवार को बरात जानी थी। बरात प्रस्थान से पहले अंकित अपने छोटे भाई सर्वजीत पांडेय के साथ शादी का कुछ जरूरी सामान खरीदने और शेविंग कराने एकभीटिया चट्टी गया था। वापस लौटते समय गांव के समीप ही विपरीत दिशा से आ रही एक निजी स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों भाई लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों और परिजनों ने आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन

इलाज के दौरान थम गईं सर्वजीत की सांसें
सर्वजीत की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। जैसे ही सर्वजीत की मौत की खबर घर पहुंची, कोहराम मच गया। जिस घर से बरात निकलनी थी, वहां से चीख-पुकार सुनाई देने लगी। सर्वजीत की असामयिक मौत से पूरे बनकटा गांव में शोक की लहर है। खुशियों वाले घर में पसरा यह सन्नाटा हर किसी की आंखें नम कर रहा है।

घायल दूल्हे ने अस्पताल से जाकर रचाई शादी
इस दुखद घड़ी में भी एक अजीब संयोग देखने को मिला। घायल दूल्हे अंकित की शादी बांसडीह कस्बा निवासी तेग बहादुर तिवारी की पुत्री प्रमिला से तय थी। दोनों परिवारों ने भारी मन और आंसुओं के बीच यह निर्णय लिया कि विवाह की रस्में पूरी की जाएंगी। देर रात घायल अवस्था में ही अंकित को निजी वाहन से वधू पक्ष के द्वार पर ले जाया गया, जहां संक्षिप्त रूप में शादी की रस्में संपन्न हुईं। अंकित भारी मन से सिसकते हुए सात फेरे लिया। यह देख हर किसी का कलेजा फटा जा रहा था। 

पुलिस बोली
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी स्कूल बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed