फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Greenfield Expressway: Will reach Lucknow in five hours, Delhi in eight hours

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे : पांच घंटे में लखनऊ, आठ घंटे में दिल्ली पहुंचेंगे

Tue, 31 Dec 2024 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Greenfield Expressway: Will reach Lucknow in five hours, Delhi in eight hours
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे : पांच घंटे में लखनऊ, आठ घंटे में दिल्ली पहुंचेंगे
विज्ञापन

बलिया। नये साल में पतित पावनी गंगा को मल-जल से मुक्ति मिलने के आसार हैं। आर्सेनिक प्रभावित जिले में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल भी नसीब होने लगेगा। उम्मीद ये भी है ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के तैयार होने के बाद वाहन भी रफ्तार भरने लगेंगे। पांच घंटे में लखनऊ और आठ घंटे में दिल्ली की दूरी तय होगी।
58 करोड़ से हो रहा एसटीपी का निर्माण
शहर से निकलने वाले नालों का पानी कटहल नाले के माध्यम से सीधे गंगा नदी में गिरता है। हालांकि एनजीटी की सख्ती के बाद नगर पालिका की ओर से बाॅयोरेमेडिएशन के दावे किए जाते हैं, लेकिन ये कितना कारगर है सभी जानते हैं। गंगा को मल-जल से मुक्ति दिलाने के लिए सपा सरकार में ही एसटीपी की योजना बनी थी लेकिन 100 करोड़ की परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी। मामले में कई एफआईआर होने के साथ एक दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी निलंबित भी हो चुके हैं। वर्ष 2024 में शहर में एसटीपी की अधूरी परियोजना को पूरा करने के लिए 72 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई। इसमें 58 करोड़ की लागत से अधूरी एसटीपी के निर्माण के साथ पुरानी लाइन की सफाई और नई लाइन का निर्माण भी प्रस्तावित है। एसटीपी का निर्माण लगभग हो चला है। पुरानी लाइन की मरम्मत भी करा दी गई है। नए साल में इसके शुरू हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3300 करोड़ के प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा काम
आर्सेनिक प्रभावित घरों में ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए सतही जल परियोजना का काम चल रहा है। इसमें गंगा और सरयू नदी से पानी लिफ्ट कर उसे शुद्ध कर घरों में सप्लाई किया जाएगा। लगभग 3300 करोड़ को प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। शहर के माल्देपुर, बेलहरी और सिकंदरपुर के पास तीन बड़ी परियोजनाएं लगाई जा रही हैं। परियोजना के पूरी होने पर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। वहीं शासन की ओर से जिले की पुरानी पेयजल परियोजनाओं की मरम्मत की भी सुधि ली गई है। इससे छो-छोटे कारणों से बंद पड़ी गांव की पानी टंकियों की भी मरम्मत हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली के साथ पटना का सफर होगा आसान
बलिया। लगभग दो हजार करोड़ की लागत से गाजीपुर के जंगीपुर से बलिया से आगे मांझी तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का कार्य तेजी से जारी है। इस परियोजना के भी अगले साल के अंत तक पूर्ण होने की समय सीमा रखी गई है। फोरलेन की इस परियोजना के लिए सिक्स लेन के बराबर भूमि अधिग्रहित की गई है। बाद में इसे सिक्स लेन तक विस्तारित किया जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और आरा-बक्सर एनएच को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे का भी निर्माण किया जा रहा है। निर्माण पूर्ण होने के बाद पटना, वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली के लिए फोरलेन और सिक्स लेन की कनेक्टिविटी हो जाएगी। मात्र कुछ घंटे में ही लोग यहां की यात्रा कर पाएंगे।

माल्देपुर-कदम चौराहा फोरलेन होगा, जाम से निजात मिलेगी
बलिया। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए माल्देपुर से कदम चौराहे तक एनएच-31 के हिस्से को फोरलेन करने का काम चल रहा है। लगभग साढ़े चार किमी की सड़क 49 करोड़ की लागत से फोरलेन हो रही है। दोनों तरफ नाले का भी निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही लगभग चार करोड़ की लागत से कटहल नाले पर दो लेन के नए पुल का भी निर्माण हो रहा है। इसके पूरा होने के बाद शहर में जाम से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed