फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Greenfield Expressway will come out of 73 villages of Sadar and 14 villages of Bairiya

सदर के 73 और बैरिया के 14 गांवों से निकलेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

Thu, 24 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Greenfield Expressway will come out of 73 villages of Sadar and 14 villages of Bairiya
गाजीपुर से बलिया होते हुए बिहार के माझी तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 को फोरलेन करने की परियोजना को गति देने की कवायद शुरू हो गई है। चिह्नित गांवों के अभिलेख जुटाने की प्रतिक्रिया शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को एनएचएआई और विशेष भूमि अध्याप्ति विभाग के कर्मचारी भूमि को चिह्नित करने में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे सदर तहसील के 73 और बैरिया के 14 गांवों से गुजरेगा। हालांकि इसकी संख्या बढ़ भी सकती है। भूमि के चिह्निकरण के बाद इसका गजट कराया जाएगा। इसके बाद खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन

एनएचएआई के तकनीकि प्रबंध योगेंद्र सिंह ने बताया कि 115 किमी लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गाजीपुर में एनएच-29 पर जंगीपुर जक्शन से शुरू होगा। गाजीपुर से मांझी तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से होना है।
विज्ञापन

इसमें सदर तहसील के 73 और बैरिया तहसील के 14 गांवों की जमीनें ली जाएगी। यह मार्ग फोरलेन का होगा। गाजीपुर से निकलने के बाद ये कुछ स्थानों पर एनएच-31 से पश्चिम दिशा में और कुछ स्थानों पर दक्षिणी दिशा में गंगा की ओर से बनेगा। बृहस्पतिवार को विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय में एनएचएआई और विभाग के कर्मचारी नक्शे के अनुसार गांवों की जमीनों को चिह्नित करने में जुटे थे। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि अभी जमीनों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। इसके बाद स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2025 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए मांझी घाट में जयप्रभा सेतु के पास टू-लेन का एक और पुल बनेगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज पवार ने बताया कि वर्ष 2022 से पहले भूमि लेने का कार्य पूरा किया जाएगा और टेंडर होगा। अप्रैल 2022 से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू करने और 2025 पर पूरा करने लक्ष्य है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से बाईपास निकाल कर इसे बलिया शहर और बैरिया से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed