{"_id":"60b7b0298ebc3e34f67ebaa8","slug":"green-filed-expressway-in-ballia-ballia-news-vns5926759155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की मिली सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की पहल पर केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बलिया को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की सौगात दी है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गाजीपुर से मांझी तक बनेगा जो बिहार के रिविलगंज बाईपास से जुड़ेगा। भाजपा के संसदीय कार्यालय सोनबरसा में बुधवार को पहुंचे एनएचएआई के आरओ विपिनेश शर्मा, पीडी पंकज पवार एवं एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहले सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के साथ करीब एक घंटे तक बैठक किया, उसके बाद उक्त की जानकारी पत्रकारों को दी।
एनएचएआई के आरओ विपिनेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर तेजी से कार्य आगे बढ़ रहा है। इस मार्ग के लिये सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। इसी वर्ष जून से किसानों की जमीन का मुआवजा देने का कार्य शुरू हो जाएगा। सितम्बर तक इसकी निविदा हो जाएगी तथा नवम्बर से इस मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। विपिनेश शर्मा ने बताया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे कुल चार तहसीलों से होकर गुजरेगा। जिसमें गाजीपुर सदर, मोहम्मदाबाद, बलिया सदर व बैरिया तहसील शामिल है। यह एक्सप्रेस-वे माल्देपुर, जनाड़ी तथा बलिया सदर के दक्षिणी छोर से निकलेगी जो सोनवानी होते हुए टेंगरही बिड़ला बंधे से बाईपास मठ योगेंद्र गिरी, मांझी होते हुए बिहार के रिविलगंज बाईपास में मिलेगी। एनएचवएआई के आरओ ने बताया कि सांसद मस्त ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से बलिया रेलवे ओवरवृज को जोड़ने का प्रस्ताव दिया था जो स्वीकृत हो गया है।
बलिया का अभी तक उतना नहीं हो सका है विकास: सांसद
बैरिया। एनएचएआई के अधिकारियों की मौजूदगी में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने पत्रकारों को बताया कि मुझे यह कहने में कोई संकोच नही हैं कि बलिया का अभी तक उतना विकास नहीं हो सका हैं जितना होना चाहिए था। किसी भी जगह के विकास के लिये वहां की परिवहन सेवा सबसे महत्वपूर्ण होती है। मैंने केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर कहा कि बलिया आजादी की लड़ाई में सबसे अगली पंक्ति में खड़ा रहा। विकास में भी यह आगे रहे ये हम सबकी जिम्मेदारी है। मंत्री जी ने कहा मुझे प्रस्ताव दीजिए मैं उसे अभी स्वीकृति दे देता हूं। सांसद ने बलिया व गाजीपुर की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री गडकरी जी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने मेरी मांग पर गाजीपुर से मांझी तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को न सिर्फ मंजूरी दी, बल्कि उसका बजट भी आवंटित कर दिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बलिया लोकसभा के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।
विज्ञापन
एनएच-31 होगी चौड़ी, माल्देपुर से कदम चौराहा तक बनेगा डिवाइडर
बैरिया। भाजपा के संसदीय कार्यालय सोनबरसा पहुंचे एनएचएआई के आरओ विपिनेश शर्मा व पीडी पंकज पवार से जब पत्रकारों ने सवाल किया कि एनएच 31 पर कार्य इतनी धीमी गति से क्यों हो रहा है तथा यह सड़क कब तक बनेगी। एनएचएआई के आरओ ने बताया कि लगभग दो साल पहले इस मार्ग की टेंडरिंग प्रक्रिया हुई थी। लो रेट की वजह से कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ था। अब रेट वेरियेशन एवं एक्स्ट्रा मैटेरियल के लिये प्रस्ताव भेजा गया था जो स्वीकृत हो चुका है। अब इस कार्य में जो भी बाधा थी उसे दूर कर लिया गया है। ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि वह 30 जून के पहले हर हाल में मांझी से हल्दी तक सड़क का मरम्मत कार्य पूरा करें। विपिनेश शर्मा ने बताया कि अब एनएच 31 सड़क और चौड़ी बनेगी तथा माल्देपुर से कदम चौराहा तक डिवाइडर भी बनेगा।