फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Grants will also be given on solar pumps of seven and ten horsepower

सात और दस हॉर्सपावर के सोलर पंप पर भी मिलेगा अनुदान

Sat, 25 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Grants will also be given on solar pumps of seven and ten horsepower
बलिया। सोलर पंप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इससे न सिर्फ बिजली की बचत हो रही बल्कि इनको लगाने के लिए कृषि विभाग से अनुदान भी प्राप्त हो रहा है। अभी तक पांच और तीन हॉर्सपावर के सोलर पंप पर किसानों को अनुदान प्राप्त होता था, इस बार विभाग इसका दायरा बढ़ाकर साढ़े सात और दस हॉर्सपावर कर दिया करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महायोजना (पीएम कुसुम) के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए जागरूक करने के साथ ही अनुदान भी दिया जा रहा है। सरकार ने यह योजना वर्ष 2016-17 से किसानों के लिए चला रखी है। इस योजना के तहत अभी तक इस योजना में किसानों को पांच और तीन हॉर्सपावर क्षमता वाले सोलर पंप पर अनुदान दिया जाता रहा है। इस बार इसके दायरे में साढ़े सात और दस हॉर्सपावर क्षमता के सोलर पंप भी शामिल किए गए हैं। जिससे बड़ी जोत वाले किसानों को लाभ मिल सकें।
विज्ञापन

किसानों की मांग को देखते हुए इस बार कृषि विभाग साढ़े सात और दस हॉर्सपावर वाले सोलर पंप भी अनुदान देने की योजना पर विचार कर रहा है। हालांकि अभी इस संबंध में कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। इसके लिए अभी लक्ष्य का निर्धारण नहीं हुआ है। सोलर पंप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंद्राज, उप निदेशक कृषि, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed