फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Grandfather seriously injured in truck accident, grandson injured

Ballia News: ट्रक की टक्कर से नाना गंभीर, नाती घायल

Sun, 08 Jun 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Grandfather seriously injured in truck accident, grandson injured
घोघा। बांसडीह-बेरुआरबारी मार्ग पर शनिवार की सुबह ट्रक ने आमने से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। बाइक सवार नाना और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों के दी।
विज्ञापन

घायलों को बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बलिया में भी उनकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। नाती को प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह बांसडीह कस्बे के उत्तर टोला वार्ड 14 निवासी 60 वर्षीय नंदलाल मिश्र अपनी पुत्री के सुसराल मिश्रवालिया से 12 वर्षीय नाती लल्लू ओझा पुत्र अरविंद ओझा के साथ मोटरसाइकिल से बांसडीह आ रहे थे। उनकी बाइक डीह बाबा स्थान के समीप पहुंची तेज़ रफ्तार ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नंदलाल मिश्र सड़क पर और नाती लल्लू सड़क के दूसरी तरफ छिंटक गए। मोटरसाइकिल भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। आपाधापी के बीच मौका पाकर ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नंद लाल मिश्र की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बलिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
ट्रेलर की चपेट में आने से दो लोग घायल

नगरा। नगरा बाजार में शुक्रवार की आधी रात ट्रेलर की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। भीमपुरा थाना क्षेत्र के दिलमन मधुकीपुर निवासी बबलू चौहान (37) और इकबाल चौहान (50) रसड़ा से देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। नगरा बाजार हनुमान चौक के पास ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में बबलू चौहान की कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से चपेट में आ गया। बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया। बबलू को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन गंभीर रूप से घायल युवक को आजमगढ़ पीजीआई लेकर परिजन चले गए। इकबाल की स्थिति ठीक है। घटना के बाद चालक मौका पाकर ट्रेलर सहित गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed