फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Grand welcome for the girls' football team (runners-up) at the school

Ballia News: उपविजेता बालिका फुटबॉल टीम का विद्यालय में भव्य स्वागत

Wed, 15 Jul 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome for the girls' football team (runners-up) at the school
चौकियामोड़। 65 वीं सुब्रतो मुखर्जी प्रादेशिक बालिका अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनने वाली राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनाडीह की छात्रा फुटबॉल खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों अंजलि, ब्यूटी, रिया, रजनी, सलोनी, मंजू, नीति, किंजल, काजल, अंशिका यादव, रूबी, श्वेता राजभर और सुनैना का विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य जय बहादुर यादव ने कहा कि छात्राओं ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन से विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। खेल शिक्षक रामप्रकाश यादव ने कहा कि बेटियों में खेल के प्रति रुचि विकसित करना, उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देना और नियमित अभ्यास के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनका संकल्प है। इस दाैरान खेल संघ जिला अरविंद सिंह दिनेश मनोज मिश्रा दिनेश यादव मंटू यादव प्रधान आशुतोष यादव आदि ने बधाई दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed