फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   gramidon tak pahunche DM

ग्रामीणों तक पहुंचे डीएम, पूछा मिलते हैं लाभ

Thu, 22 Sep 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 22 Sep 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने गुरुवार को सुखपुरा व लोहिया गांव भोजपुर में पहुंचकर सरकार की योजनाओं के सम्बंध में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने गांव के विकास के संबंध में चर्चा की और लाभार्थियों से पूछकर सत्यापन भी किया साथ ही सुझाव भी मांगे। 
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने सुखपुरा गांव में चौपाल लगाई। गांव में हुए विकास कार्यों के बारे मेेें ग्रामीणों से पूछकर सत्यापन किया। साथ ही योजनाओं की जानकारी दी। डीपीआरओ ने कई योजनाओं के लाभार्थियों का नाम पढ़कर सुनाया। जिलाधिकारी ने जनेश्वर मिश्र योजना के तहत गांव में मिली 18 सोलर लाइट के संबंध में भी पूछताछ की।
विज्ञापन


इस दौरान गांव के राजभर बस्ती व चौहान बस्ती में बिजली नही होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने विद्युत एक्सईएन को पत्र लिखने का निर्देश दिया। साथ ही बस्ती वालों को आवेदन भी करने को कहा। तीन महीने से मनरेगा मजदूरों का भुगतान नही होने की शिकायत मिलने पर शीघ्र भुगतान कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने राजवित्त एवं 14वें वित्त से हुए निर्माण कार्यों के अलावा 18 लाख की लागत से बने अन्तेष्टि स्थल के बारे में भी पूछताछ की। चिकित्सा सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों ने उप पीएचसी पर व्यवस्था ठीक नहीं होने की बात कही और संविदा पर कार्यरत डॉक्टर की शिकायत की। साथ ही एएनएम द्वारा डिलीवरी तथा टीकाकरण के लिए पैसे लेने की भी शिकायत मिली।


जिलाधिकारी ने शीघ्र इन समस्याओं को दूर कराने का भरोसा दिलाया। एक किसान ने की शिकायत पर डीएम ने तत्काल एक्सईएन नलकूप व विद्युत को ठीक कराने का कड़ा निर्देश दिया। प्रधान प्रतिनिधि आनन्द सिंह ने बताया कि जल्द ही रैन बसेरा का निर्माण कार्य शुरू होगा। जिलाधिकारी ने गांव वालों से खुले में शौच व गंदगी नही करने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed