फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gram Panchayat will build the unfinished gate in the name of the martyr

Ballia News: ग्राम पंचायत से बनेगा शहीद के नाम पर अधूरा पड़ा द्वार

Fri, 10 Mar 2023 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat will build the unfinished gate in the name of the martyr
क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी अमर शहीद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भीम अहीर के नाम स्मृति द्वार का निर्माण ग्राम प्रधान सोनबरसा के द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना के सैनिक व पूर्व सैनिकों की अगुवाई में गांव के युवकों द्वारा बृहस्पतिवार को अर्धनिर्मित स्मृति द्वार बनाने के लिए पूजन किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण यादव ने कहा कि इसे ग्राम पंचायत के माध्यम से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

आजादी के लिए 1942 में बैरिया थाना लूटते समय शहीद हुए दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी भीम अहीर का के नाम पर स्मृति द्वार के निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिकों और कार्यरत सैनिकों की अगुवाई में गांव के भीम विकास दल व लच्छू बाबा सेवा समिति के युवकों ने अर्ध निर्मित अमर शहीद भीम अहीर स्मृति द्वार को जनसहयोग से पूरा कराने के लिए पूजा पाठ किया। इसमें आमंत्रित ग्राम प्रधान सोनबरसा प्रतिनिधि अरुण यादव ने कहा कि स्मृति द्वार का कार्य पूरा कराने के लिए 2022 के अगस्त महीने में ही कार्य योजना बना दी गई है। द्वार का निर्माण जन सहयोग से न कराकर ग्राम पंचायत से किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से ही ईंट बालू गिराने का काम शुरू कर दिया जाएगा। एक बिजली का खंभा हटवाना है उसे हटाने के तुरंत बाद निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा। लालजी यादव, राजकुमार यादव, गोलू यादव फौजी, दया राम यादव, दीपू यादव, शंकर दयाल यादव, सुभाष यादव, राम दयाल यादव, मिथिलेश यादव, भोला यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अधूरा पड़ा था निर्माण
दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी अमर शहीद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भीम अहीर का स्मृति द्वार का निर्माण का कार्य वर्षों से अधूरा है। ग्रामीण के अनुसार वर्ष 2010-2011 में गांव के लोगों की मांग पर तत्कालीन बसपा सरकार में स्मृति द्वार बनाने का काम शुरू हुआ था। सरकार बदलने के बाद उक्त द्वार जितना बना था उसी पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed