फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gram Nyayalayas inaugurated, 15 files presented on the first day

Ballia News: ग्राम न्यायालय का उद्घाटन, पहले दिन पेश हुईं 15 पत्रावलियां

Tue, 10 Jun 2025 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Gram Nyayalayas inaugurated, 15 files presented on the first day
बैरिया। तहसील के तीसरी मंजिल पर मंगलवार को ग्राम न्यायालय के लिए नवनियुक्त न्यायाधिकारी विशाल शर्मा व उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने ग्राम न्यायालय का उद्घाटन किया। पहले दिन 15 पत्रावलियां प्रस्तुत हुईं।
विज्ञापन


बैरिया तहसील की तीसरी मंजिल पर ग्राम न्यायालय के लिए नवसृजित ग्रामीण न्यायालय मंगलवार से अस्तित्व में आ गया है। यहां न्यायाधिकारी विशाल शर्मा थाना बैरिया, दोकटी व रेवती थानों के 164 राजस्व ग्राम पंचायतों के मामलों का सुनवाई करेंगे। दीवानी व फौजदारी संबंधी 25 हजार रुपये से कम की मालियत तथा दो वर्ष से कम की सजा वाले मुकदमों की सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

न्यायाधिकारी विशाल शर्मा ने बताया कि छोटे मामलों में लोग 40 किलोमीटर तक सफर करते थे। इससे उनका पूरा दिन नुकसान होता था। अब बगल की तहसील में ही उनके छोटे मामलों की सुनवाई होगी। इस अवसर मौके पर अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, राकेश मिश्र, रामप्रकाश सिंह, देवेंद्र मिश्र, जगमोहन तिवारी आदि रहे। मंगलवार को ग्रामीण न्यायालय में पहले दिन जिला मुख्यालय से 15 पत्रावलियों को भेजा गया था। लेकिन ग्राम न्यायालय के चालू होने की जानकारी न होने से वादकारी नहीं पहुंच सके थे। उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम न्यायालय खुल जाने से आम लोग आर्थिक नुकसान से बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed