फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Grabbed 45 boxes of English liquor, being carried in the middle of a pesticide loaded on a truck, two arrested

ट्रक पर लदे कीटनाशक के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 45 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ाया, दो गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Grabbed 45 boxes of English liquor, being carried in the middle of a pesticide loaded on a truck, two arrested
जयप्रकाश नगर। बैरिया पुलिस ने शनिवार की भोर में चांददीयर चौराहे पर एक ट्रक में कीटनाशक दवाओं के बीच में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 45 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बैरिया पुलिस भोर में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एसएचओ संजय त्रिपाठी को सूचना मिली कि एक हरियाणा नंबर के ट्रक में कीटनाशक दवाओं के साथ हरियाणा निर्मित शराब भी बिहार ले जाई जा रही है। एसएचओ पुलिसकर्मियों को सूचना देते हुए मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान ट्रक को रोक कर जांच की गई तो उसमें भरा पड़ा था। काफी कीटनाशक उतरवाने पर बीच में रखा 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने की इसकी कीमत साढ़े तीन लाख बताई है। इसके अलावा बोरी, प्लास्टिक बाल्टी व पेटी में 1215 शीशी कीटनाशक बरामद हुआ। ट्रक पर सवार चालक बिहार छपरा के फुरसतपुर निवासी अनिल राय व ट्रक में बैठे छपरा के ही जतुआ निवासी हुकुम कुमार यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ट्रक को सीज करते हुए कीटनाशक व अवैध शराब को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम व धारा 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed