फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Governor's stenographer suspended for negligence in medical duty

Ballia News: राज्यपाल के मेडिकल ड्यूटी में लापरवाही पर आशुलिपिक निलंबित

Sat, 23 Dec 2023 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Governor's stenographer suspended for negligence in medical duty
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रोटोकाल में मेडिकल ड्यूटी में मृतक आश्रित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगानी सीएमओ कार्यालय के स्टेनो को भारी पड़ गई। मामले की जानकारी होते ही सीएमओ डाॅ. विजयपति द्विवेदी ने तत्काल प्रभाव से स्टेनो बृजेश कुमार को निलंबित कर एडी कार्यालय आजमगढ़ से अटैच कर दिया। उन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। पूरे मामले की जांच अब एडी आजमगढ़ करेंगे। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई होने का अंदेशा जताया जा रहा है। इस मामले को लेकर सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

जेएनसीयू में 26 नवंबर को पांचवें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भाग लिया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के आशुलिपिक बृजेश कुमार ने उनके प्रोटोकाल में लगने वाली मेडिकल टीम में मृतक आश्रित चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी थी। इसकी जानकारी होने सीएमओ डाॅ. विजयपति ने मामले की जांच उपरांत सही पाए जाने पर आठ दिसंबर को आशुलिपिक बृजेश कुमार को निलंबित कर एडी कार्यालय आजमगढ़ से संबद्ध कर दिया। सीएमओ डॉ. विजयपति द्विवेदी ने बताया की पदेन दायित्व के प्रति लापरवाही मिलने पर आशुलिपिक को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed