फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Governor will give gold medal to 34 meritorious tomorrow

Ballia News: कल 34 मेधावियों को स्वर्ण पदक देंगी राज्यपाल

Sat, 07 Jan 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Governor will give gold medal to 34 meritorious tomorrow
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह सोमवार को होगा। समारोह की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल होंगी। दीक्षात समारोह में राज्यपाल की ओर से 34 मेधावियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 28 छात्राएं और छह छात्र हैं। इसकी जानकारी विवि की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने दी। वह शनिवार को पत्रकारों से बात कर रही थी।
विज्ञापन

बताया कि राज्यपाल 12:30 बजे से 2:49 बजे तक दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी। वीसी ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाला यह दूसरा दीक्षांत समारोह होगा। मेधावियों को मेडल देने के बाद राज्यपाल परिषदीय विद्यालय के बच्चों को शैक्षिक किट भी देंगी। इसमें स्कूल बैग और कॉपी, पुस्तकें और पेन आदि सामग्री होगी। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे भूमि पूजन के बाद राज्यपाल के कार्यक्रम का रिहर्सल होगा। पिछली बार 32 एकेडमिक मेडल दिए गये थे, जिसमें 25 छात्राएं और सात छात्र थे।
विज्ञापन

इसरो के प्रोफेसर भी होंगे शामिल
कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान जल संरक्षण के दृष्टिगत ‘जल भरो आंदोलन‘ कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल ही होंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इसरो के वरिष्ठ प्रोफेसर वाईएस राजन व प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसरो के प्रोफेसर वाईएस राजन पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी रहने के अलावा मिसाइल मैन कलाम के साथ भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed