फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Governor Anandi Ben Patel cautioned students Jananayak Chandrashekhar University convocation in Ballia

UP: लिव इन रिलेशनशिप से बचें, बाद में न मायके वाले पूछेंगे और न ससुराल वाले; बलिया में बोलीं राज्यपाल

Wed, 08 Oct 2025 01:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 08 Oct 2025 01:34 PM IST
सार

Ballia News: जननायक चंद्रशेखर विवि के 7वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छात्र-छात्राओं को आगाह किया। उन्होंने कहा कि विवि में 75% उपस्थिति नहीं होने पर परीक्षा निरस्त कर दूंगी।

विज्ञापन
Governor Anandi Ben Patel cautioned students Jananayak Chandrashekhar University convocation in Ballia
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और लिव इन रिलेशनशिप जैसी दुष्प्रवृत्ति पर चिंता जताई।

विज्ञापन


लड़कियों को चेताते हुए कहा कि वह लुभावने झांसों में न आएं। अपने जीवन को बेहतर लक्ष्यों के लिए समर्पित करें। बाद में न मायके वाले पूछेंगे और न ससुराल वाले इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करें। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति पर भी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों की उपस्थिति 75 फीसदी होनी चाहिए। यदि 75 फीसदी नहीं होगी तो परीक्षा निरस्त कर दूंगी। राज्यपाल ने कहा कि दो हॉस्टलों के बीच में जो खाली जगह होती है, उसमें शराब की बोतलें दिखाई देती हैं, ड्रग्स दिखाई देता है। यह बहुत गंभीर और चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार नशा मुक्ति आंदोलन चलाती है, दूसरी तरफ युवा नशा करते हैं। हमारे युवा ड्रग्स छोड़ेंगे और शराब पीना बंद करेंगे, तभी हमें खुशियां मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें; Bhadohi News: कालीन मेले में सीएम योगी करें 'बेल आउट पैकेज' का एलान, विधायक जाहिद बेग ने की मांग

'अच्छे- गलत कार्यों की मिलती है मुझे जानकारी'

प्रदेश की राज्यपाल एवं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि मैं 10 किलोमीटर पैदल स्कूल जाती थी। उस समय जूते भी नहीं होते थे।

सरदार वल्लभ भाई पटेल 40 किलोमीटर पैदल पढ़ने जाते थे। उनका एक ही लक्ष्य था कि वकील बने और देश में अपना नाम करें।समा विश्वविद्यालयों के अच्छे और गलत काम की जानकारी टीवी, न्यूज पेपर, व्हाट्सएप के माध्यम से हमारे पास आती है। डिग्री डिजी लॉकर में है, उसको डाउनलोड कर लें। समर्थ पोर्टल भी है। उसे देख लें नाम, पता, जन्मतिथि गलत हुआ तो पहले संशोधन कर लें। अन्यथा छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे।

राज्यपाल मंगलवार को विवि परिसर में आयोजित सातवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चार के साथ किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने के लिए युवाओं को नवाचार और अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ना होगा। समारोह में विभिन्न संकायों के मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक और उपाधियां दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed