फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government will now double help for boring

Ballia News: बोरिंग के लिए अब सरकार करेगी दोगुनी मदद

Thu, 30 Mar 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Government will now double help for boring
बलिया। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत उथले व मध्यम गहरे नलकूप की बोरिंग के लिए सरकार ने दोगुने से भी अधिक अनुदान देने का निर्णय लिया है। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता श्याम सुंदर यादव ने बताया कि नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति यानी कि लघु सिंचाई विभाग ने किसानों को बोरिंग के लिए अब तक दी जाने वाली अनुदान राशि में भारी-भरकम बढ़ोतरी की है। ताकि उसका लाभ लघु, सीमांत व अनुसूचित जाति के किसान उठाकर अपनी आय दोगुनी कर सकें। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना में सभी श्रेणी के किसान पात्र होंगे। किसानों का पंजीयन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना या फिर पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल पर होना जरूरी है। किसान को बोरिंग कराने के लिए आवेदन करना होगा और उसके बाद खेत के सर्वे आदि के लिए बतौर शुल्क 1500 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन

इतना मिलेगा अनुदान
विभाग के सहायक अभियंता श्याम सुंदर यादव ने बताया कि 30 से 60 मीटर तक गहरी बोरिंग के लिए छह इंच की पाइप का प्रयोग किया जाता है। जिसके बोरिंग के लिए 75 हजार, जल वितरण प्रणाली के लिए दस हजार व बिजली आदि की व्यवस्था के लिए 68 हजार रुपये की मदद विभाग करता था। बाकी व्यय किसान को करना पड़ता था। इसे अब बढ़ाकर सभी श्रेणी के किसानों को संपूर्ण लागत पांच लाख पर बोरिंग के लिए अधिकतम एक लाख 75 हजार अथवा लागत का 50 प्रतिशत, पाइपलाइन के लिए 14 हजार व बिजली आदि के 68 हजार यानी कि कुल 2.57 लाख रुपये की मदद सरकार करेगी। बाकी किसान को खर्च करना होगा।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed