{"_id":"67a8e71a150f5e93b10b24d3","slug":"government-tube-wells-will-be-installed-in-seven-state-areas-survey-started-ballia-news-c-190-bal1001-133111-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सात विस क्षेत्रों में लगाए जाएंगे राजकीय नलकूप, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सात विस क्षेत्रों में लगाए जाएंगे राजकीय नलकूप, सर्वे शुरू
विज्ञापन
बलिया। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक राजकीय नलकूप नए लगाए जाएंगे। शासन ने नलकूप विभाग से स्थल चिह्नित कर प्रस्ताव मांगा है। विभागीय कर्मचारी विधानसभावार स्थल चिह्नित करने में जुट गए हैं। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। इससे किसानों को सिंचाई में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
नलकूपों के निर्माण प्रक्रिया शुरू होने से मनरेगा श्रमिकों को रोजगार भी मिलेगा। नलकूप पर पंप हाउस का निर्माण होगा। डिलीवरी टैंक, हेडर एवं जल वितरण प्रणाली के अंतर्गत 1.2 किमी भूमिगत पीवीसी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। 10 आउटलेट का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत किसी डार्क अथवा ग्रे ब्लाॅक में नलकूप नहीं स्थापित किए जाएंगे। नलकूप लगने से किसानों को सिंचाई में आने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी।
सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हर स्तर पर योजनाओं का संचालन कर रही है। जिले में 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर आधारित है। सिंचाई के लिए 622 नलकूपों का संचालन होता है। इससे करीब एक लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है। जिले में अभी कई क्षेत्र हैं, जहां किसान सिंचाई के परेशान होे जाते हैं। ऐसे में सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजकीय नलकूप लगाने के लिए स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया है। जिले में बलिया, फेफना, रसड़ा, बेल्थरारोड, सिकंदरपुर, बांसडीह व बैरिया विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक नलकूप लगेगा।
विज्ञापन
-- --
वर्जन--
जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक नए राजकीय नलकूप लगाने की योजना है। जल्द ही स्थल का चयन कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। किसानों को सिंचाई में दिक्कत नहीं होगी।
-अरुण बाबू गुप्ता, अधिशासी अभियंता, नलकूप विभाग।

वर्जन