फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government should declare Ballia a distressed district: Ramgovind Chaudhary

बलिया को आपदाग्रस्त जिला घोषित करे सरकार : रामगोविंद चौधरी

Tue, 01 Oct 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Government should declare Ballia a distressed district: Ramgovind Chaudhary
बलिया। बाढ़ व अतिवृष्टि से लोगों की बढ़ी परेशानी के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बलिया को आपदाग्रस्त जिला घोषित करने की मांग राज्य सरकार से की है। उन्होंने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बांसडीह में बाढ़ व भारी बारिश से पैदा हुए हालात का जायजा लेने के बाद मंगलवार को सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय के माध्यम से प्रेस को बयान जारी किया।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिले का अधिकांश भाग गंगा व घाघरा के दोआब में स्थित है। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र दोनों नदियों के मध्य आता है। गंगा के उफान में दूबेछपरा में बना रिंगबंधा टूट जाने से दर्जनों गांवों में अचानक भयावह स्थिति बन गई। धान की फसल चौपट हो गई है। पशुओं को चारा तक नहीं मिल रहा। लोग अपने व मवेशियों को लेकर परेशान हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बाढ़ का जायजा लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भी जिले में आए थे। बावजूद इसके पीड़ितों को कोई पूछने वाला नहीं है। श्री चौधरी ने मांग किया कि जिले में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे लोगों की फौरी तौर पर मदद की जाय। किसानों को उनकी नष्ट हुई फसलों के एवज में पूर्ण मुआवजा दिया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed