फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government should accept the demand for investigation of espionage case: Ram Iqbal

सरकार को मान लेनी चाहिए जासूसी कांड की जांच की मांग : राम इकबाल

Sun, 08 Aug 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Government should accept the demand for investigation of espionage case: Ram Iqbal
नगरा में पत्रकार वार्ता करते भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह। - फोटो : BALLIA
नगरा। पूर्व भाजपा विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि विपक्ष चाहता है तो पेगासस जासूसी कांड की जांच सरकार को मान लेनी चाहिए। इसे लेकर सदन में जनता के करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। घर गिराने से अच्छा है कि सरकार दवा, इलाज पर ध्यान दे, ताकि इसके अभाव में किसी की मौत न हो। पूर्व विधायक मंडल अध्यक्ष अरविंद नारायण सिंह के आवास पर रविवार को पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बलिया सदर अस्पताल में कमीशन के लिए एक्सरे बाहर से कराया जाता है। क्या कारण है कि जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन सुबह आठ से 1.30 बजे तक ही चलाई जाती है? इसके बाद मशीन बंद कर दी जाती है। मशीन कमीशन के लिए बंद कर दी जाती है। सरकार में बैठे जिले के मंत्रियों को नहीं पता कि एक्सरे मशीन डेढ़ बजे के बाद नहीं चलती। सरकार का मतलब ये नहीं कि बुल्डोजर से किसी का घर गिरा दिया जाए बल्कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि किसी का बच्चा जांच और दवा के अभाव में दम न तोड़े। कहा कि कोविड की तीसरी लहर धीरे-धीरे दस्तक दे रही है, जितनी अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए, नहीं हो पा रही है। नगरा, रसड़ा और खेजुरी में 30-30 बेड को कोविड-19 के लिए आरक्षित किया जाए। पांच-पांच वेंटिलेटर लगाया जाएं। पिछली बार कही भी वेंटिलेटर नहीं था। आक्सीजन भी अंत में आया। तब तक कई लोग अपनी जान गवां चुक थे। जिला मुख्यालय पर न तो सर्जन है, न मेडिसिन का पोस्ट ग्रेजुएट डाक्टर है। नाक, कान, गला, हड्डी, लीवर, किडनी, कार्डियो का कोई चिकित्सक नहीं है। हर जगह वैक्सीन का टोटा हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था अत्यंत जर्जर हो चुकी है। 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed